UP Election 2022 : डिप्टी सीएम केशव मौर्या का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा- यूपी में पहले था अराजकता का माहौल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर फिरोजाबाद में चुनाव प्रचार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार और बहुजन समाज पार्टी सरकार पर हमला किया।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Brajesh Rathore
Update: 2022-02-17 16:59 GMT

फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

UP Election 2022 : आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने फिरोजाबाद के जसराना विधानसभा सीट (Jasrana assembly seat) से भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी (Manvendra Pratap Singh Lodhi) के समर्थन में नगला खैय्यातान, नगला सुजिया खैरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव में बिजली पहुंच गई है। भाजपा सरकार में बिजली आती है सपा सरकार में बिजली जाती थी। सपा (SP) व लाल टोपी गुंडागर्दी का प्रतीक है जबकि भाजपा सरकार जहां अपराधियों के लिए खौफ का प्रतीक है।

यूपी में अराजकता के माहौल का किया खात्मा

वहीं गरीबों के लिए पक्के मकान, घर-घर शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन को 500 रुपये से बढ़ाकर दोगुना किया गया है। सैपई परिवार को केवल अपने परिवार की चिंता है, भाजपा सरकार यूपी की 24 करोड़ जनता की चिंता करती है। योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने यूपी से गुंडागर्दी व अराजकता के माहौल का खात्मा किया है।

यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है, दंगाराज, माफियाराज, गुंडाराज पर बराबर कंट्रोल किया है। गरीब का राशन जो पहले माफिया लूट लेता था, उसका एक-एक दाना आज गरीब के घर पहुंच रहा है। इस पूरे कालखंड में डबल इंजन की सरकार का ये फोकस रहा कि किसी गरीब के घर में ऐसा दिन नहीं आना चाहिए, जिसमें उसके घर का चूल्हा न जले।

पिछली सरकारों ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया

गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए हम जागते रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों के लिए सम्मान निधि, गरीबों के लिए मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, आवास, शौचालय सहित अनेक योजनाएं काम कर रही है। पिछली सपा , बसपा की सरकारों ने मेरे गरीब भाइयों-बहनों के लिए कुछ भी नहीं किया बल्कि गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने का कार्य किया। भाजपा सरकार में इनकी जमीनों को कब्जामुक्त कराने कार्य योगी बाबा के बुलडोजर ने किया।

डिफ्टी सीएम का अखिलेश पर हमला

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान से आभास कर चुके हैं की किस प्रकार जनता ने भाजपा को जन समर्थन दिया है। अपनी पराजय का आभास होते हुए अखिलेश यादव अपनी बोखलाहट पुलिसकर्मी पर निकाल रहे हैं और ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। भाजपा सरकार में पुलिस विभाग ने बड़ी ईमानदारी के साथ कार्य किया और प्रदेश से गुंडागर्दी का खात्मा किया है। किसान की फसल नष्ट नहीं होने देंगे और ना ही गोवंश को कटने देंगे, सरकार बनने पर गोवंशों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।

बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब से अनुरोध करते हुऐ आह्वान किया कि आने वाली 20 फरवरी को जनपद फ़िरोज़ाबाद की सभी सीटों पर कमल खिलाइए और जसराना से मानवेन्द्र प्रताप लोधी जी ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 2017 से अब तक महत्वपूर्ण विकास कार्य एवं योजनाएं लागू की लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है।

आप सभी के आशीर्वाद से 10 मार्च को फिर से भाजपा सरकार बनेगी यह सभी अधूरे काम पूरे होंगे। इसीलिए आप सभी इस विकास यात्रा को रुकने मत दीजिए। कमल के फूल को वोट करिए और भाजपा के प्रचंड बहुमत से सरकार बनाइए। 10 मार्च को फिर से सरकार बनने पर 80 लाख लोगों को आवास दिए जाएंगे। इसीलिए प्रदेश में फिर से कमल खिलाइए और भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाइए।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, जिला संयोजक व्रन्दावन लाल गुप्ता, ज्योतिकिरण राजपूत, अविनाश सिंह भोले, कृष्ण कांत शर्मा, राजेश चौहान, कुलदीप तिवारी, त्रिलोक चन्द्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, दीपक चौधरी, त्रिलोक चंद्र कुशवाहा, भीकम सिंह कुशवाहा, अवनीश गुप्ता चेयरमैन जसराना, श्रीमती माया सागर चेयरमैन एका राजीव राजपूत, अमलेंद्र लोधी, आर. डी चौहान, सुरेंद्र सावन झा, रविन्द्र कुशवाह, विनोद शर्मा प्रधान, दीपक राजोरिया, जसवीर सिंह यादव, अतुल शर्मा, अजयवीर कुशवाहा, आनन्द पाल तोमर, प्रेम किशोर बघेल, डॉ यशवीर सिंह व अपार जनसमूह उपस्थित था। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ एस पी लहरी ने किया।

Tags:    

Similar News