UP Election 2022: चुनाव आयोग ने सपा प्रमुख को माना आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन का दोषी, बीजेपी ने की थी शिकायत

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव आय़ोग को शिकायती खत लिखा है। खत में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-02-20 21:22 IST

अखिलेश यादव की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट औऱ उनके चाचा शिवपाल यादव की जसवंतनगर सीट भी शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपनी पत्नी औऱ पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ जसवंतनगर में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सियासी टिप्पणी की। जिसके खिलाफ बीजेपी चुनाव आयोग के पास पहुंच गई।

बीजेपी ने चुनाव आय़ोग से की सपा प्रमुख की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव आय़ोग को शिकायती खत लिखा है। खत में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बीजेपी ने अपने खत में कहा कि आज अखिलेश यादव ने सैफई के बूथ संख्या 239 पर वोट डालने के बाद मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मतदान स्थल के सौ मीटर के दायरे में अपनी पार्टी का प्रचार किया।

बीजेपी ने कहा कि उन्होंने मतदान केंद्र के 100 मीटर के भीतर 48 घंटे के शांतिकाल के दौरान राजनीतिक भाषण देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। लिहाजा उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। भगवा दल ने अपने शिकायती खत में सपा प्रमुख पर जानबूझकर चुनाव और मतदाताओं को प्रभावित करने वाला भाषण देने का आरोप लगाया। बीजेपी ने इसे धारा 126 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लंघन बताया है।

अखिलेश यादव की तस्वीर 

चुनाव आयोग ने भी माना अखिलेश को दोषी

चुनाव आय़ोग ने भी संज्ञान लेते हुए इसकी जांच की है। जांच में आय़ोग ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। सैफई के उप जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सपा प्रमुख के वोट देने जाते और आते वक्त मीडियाकर्मियों से बात करने की जानकारी मिली। स्थल के निरीक्षण में ये जानकारी दुरूस्त पायी गई। उन्होंने बात की थी। उन्होंने कहा कि के तहत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 130 और सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन हुआ है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई करता है।

क्या कहा था अखिलेश ने

दरअसल वोट डालने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इसबार बाबा मुख्यमंत्री की विदाई तय है। किसान उन्हें माफ नहीं करेगा। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे यहां भी बुलडोजर जाएगा। 

Tags:    

Similar News