UP Election 2022: कांग्रेस पर कोरोना का प्रभाव, रद्द हुई वाराणसी मैराथन, अब रैलियां भी होंगी वर्चुअली

UP Election 2022: आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपनी बड़ी रैलियों को रद्द कर सकती है। साथ ही छोटी जनसभाओं के साथ वर्चुअल रैलियां करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Written By :  Vidushi Mishra
Update:2022-01-05 13:06 IST

 प्रियंका गांधी: photo - social media

Priyanka Gandhi Rally: देश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में हालातों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस (Congress) ने राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Chunav) में बड़ा फेर-बदल किया है। इस बारे में बताया जा रहा कि कांग्रेस बड़ी रैलियों को रद्द कर सकती है। जिसके चलते इस दौरान कांग्रेस पार्टी का जोर डिजिटल और सोशल मीडिया कैंपेनिंग पर ज्यादा होगा।

आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपनी बड़ी रैलियों को रद्द कर सकती है। साथ ही छोटी जनसभाओं के साथ वर्चुअल रैलियां करने पर भी विचार किया जा रहा है। हालातों को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने वाराणसी में होने वाली मैराथन को भी रद्द कर दिया है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि इस तरह के और भी कई कार्यक्रम रद्द किए जा सकते हैं।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं मैराथन रद्द

जानकारी देते हुए बता दें, कि कांग्रेस कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लड़की हूं, लड़ सकती हूं मैराथन को रद्द कर दिया। प्रियंका गांधी की ये मैराथन नोएडा, वाराणसी सहिम अन्य कई जिलों में होनी थीं। जिनको कोरोना के तेजी से बढ़ते प्रकोप की वजह से रद्द कर दिया गया है।

इस बारे में कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह का माहौल बनता जा रहा है, ऐसे में हमें चुनावी रणनीति में बदलाव करना होगा। जिसे देखते हुए हमें अब ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना होगा। इसको ध्यान में रखते हुए डिजिटल रैली, फेसबुर लाइव जैसे अन्य प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। आगे उन्होंने बताया कि डिजिटल रैली एक न्यू नॉर्मल है। हम फेसबुक लाइव के सेशन करेंगे। यू ट्यूब और इंस्टा का इस्तेमाल करेंगे।

कांग्रेस रैलियों के बारे में रोहन गुप्ता ने बताया कि सभी राष्ट्रीय नेताओं की रैली भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही करेंगे। हमारे पास डिजिटल रैली कि टैंपलेट तैयार हैं। कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमको भी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। 

आगामी चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बीते दिनों एक बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। कोरोना के बढ़ते मामलों और चुनावों को देखते हुए बैठक में चर्चा हुई है कि कोरोना के चलते प्रदेश में कैसे चुनाव प्रचार किया जाए।

इस बारे में बैठक में कांग्रेस के यूपी से वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सुझाव दिए हैं कि छोटी रैलियां कराई जाएं। जिन्हें मैनेज किया जा सके।



Tags:    

Similar News