UP Election 2022: जानें सपा प्रमुख अखिलेश यादव कितनी संपत्ति के हैं मालिक, पिता को दिया है करोड़ों का कर्ज
UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान नामांकन दाखिल करने के साथ ही अखिलेश यादव ने अपने और अपने परिवार के चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया है।;
सपा प्रमुख अखिलेश यादव।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार नामांकन करने के साथ मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। ऐसे में नामांकन करने वाले विभिन्न दलों के उम्मीदवारों की सूची में वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़े नामों में से एक समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का भी नाम शामिल हो गया है।
आपको बता दें कि सोमवार 31 जनवरी 2022 को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले (Mainpuri district of Uttar Pradesh) की करहल विधानसभा सीट (Karhal assembly seat) से नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान नामांकन दाखिल करने के साथ ही अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने अपने और अपने परिवार के चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग (Election commission) को उपलब्ध कराया है। अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने दाखिल इस नामांकन पत्र में अपनी कमाई का अहम जरिया तनख्वाह, किराया और खेती बताया है। वहीं, उन्होनें अपनी डिंपल यादव की कमाई का मुख्य ज़रिया पूर्व सांसद के तौर पर पेंशन और खेती बताया है। अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने नामांकन के दौरान जमा किए गए हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 40,04,55,407 रुपये बताया है।
आइये जानते हैं अखिलेश यादव और उनके परिवार की चल-अचल संपत्ति के बारे में
- अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) के नाम 8,43,70,645 रुपये की चल संपत्ति तथा 17,22,00,858 रुपये की अचल संपत्ति है।
- अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव के नाम 4,76,84,986 रुपये की चल संपत्ति तथा 9,61,98,918 रुपये की अचल संपत्ति है।
- अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) के पास 1.79 लाख रुपये की तथा उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 3.32 लाख रुपये की नगदी है।
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) के बैंक खातों में कुल जमा राशि का मूल्य 5.56 करोड़ रुपये तथा पत्नी डिंपल यादव के बैंक खातों में कुल जमा राशि का मूल्य 2.57 करोड़ रुपये है।
- अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव के पास 59.76 लाख रुपये की मूल्य के जेवर उपलब्ध है।
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने अपने पिता पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ रुपये कर्ज के रूप में दिया है।
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) की बेटी अदिति यादव के नाम पर है 10,39,410 रुपये की चल संपत्ति।
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने पत्नी डिंपल यादव से लिया है 8.15 रुपये लाख का कर्ज।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।