UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.44% वोटिंग, 16 जिलों की 59 सीटों पर हो रहा है मतदान

Newstrack :  Network
Update: 2022-02-20 08:30 GMT
Live Updates - Page 3
2022-02-20 07:22 GMT

फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग: निष्पक्ष चुनाव को लेकर मंडलायुक्त ने किया मतदान स्थल का निरीक्षण। एक फर्जी मतदाता को किया गिरफ्तार। पुलिस की पूछताछ में माता-पिता का नाम नहीं बता पाया आरोपी। थाना शिकोहाबाद के रेलवे स्टेशन रोड बीडीएम इंटर कॉलेज का मामला।

2022-02-20 06:57 GMT

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट डालने सैफई के जसवंत नगर मतदान केंद्र पर पहुंचे। 'नेताजी' को व्हीलचेयर पर देख प्रशंसक हुए चिंतित।





2022-02-20 06:53 GMT

'नेताजी' व्हीलचेयर पर वोट डालने सैफई के जसवंत नगर मतदान केंद्र पहुंचे, हाथ जोड़ मतदाताओं का किया अभिवादन 

2022-02-20 06:40 GMT

सैफई: वोट डालने पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अब संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट डालने सैफई के जसवंत नगर मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। बता दें कि, नेताजी के छोटे भाई शिवपाल यादव इसी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी हैं।

2022-02-20 06:35 GMT

फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभाओं का 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

95 टूंडला विधानसभा में 24.66 प्रतिशत

96 जसराना विधानसभा 22.37 प्रतिशत

97 फ़िरोज़ाबाद विधानसभा 24.6 प्रतिशत

98 शिकोहाबाद विधानसभा 24.7 प्रतिशत

99 सिरसागंज विधानसभा 25.26 प्रतिशत

फ़िरोज़ाबाद जिले में 11 बजे तक कुल 24.30 प्रतिशत हुआ मतदान।

2022-02-20 06:33 GMT

जनपद महोबा: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

मतदान प्रतिशत अपडेट 11 बजे तक

230- महोबा विधानसभा 22.84 फीसदी

231- चरखारी विधानसभा 22.95 फीसद

जनपद महोबा में कुल मतदान 22.89 प्रतिशत 

2022-02-20 06:28 GMT

एटा जिले में सुबह 11 बजे तक कितना प्रतिशत मतदान

विधानसभा सामान्य निर्वाचन - 2022

103- अलीगंज विधानसभा 20.00 प्रतिशत

104- एटा सदर विधानसभा - 26.00 प्रतिशत

105 - मारहरा विधानसभा - 26.70 प्रतिशत

106- जलेसर विधानसभा - 24.50 प्रतिशत

एटा जिला में कुल मतदान 24.30 प्रतिशत हुआ है।

2022-02-20 06:25 GMT

महोबा: पुल नहीं तो वोट नहीं

महोबा: गढोरा गांव में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार। ग्रामीणों की गांव को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की मांग रही है। सुबह 10 बजे तक गांव के किसी भी बूथ पर नहीं हुआ मतदान। कुलपहाड़ के एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन लगातार मनाने का प्रयास कर रही है। यह मामला पनवाड़ी ब्लाक के गढोरा गांव का मामला।

2022-02-20 06:19 GMT



2022-02-20 06:07 GMT

11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 जनपद जालौन स्थान उरई

219 विधानसभा माधौंगढ़ क्षेत्र- 20.52 प्रतिशत

220 विधानसभा कालपी क्षेत्र- 20.22 प्रतिशत

221 विधानसभा उरई क्षेत्र- 24.25 प्रतिशत

जनपद जालौन की तीनों विधानसभा की कुल प्रतिशत 21.66

Tags:    

Similar News