UP Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये से अधिक हुआ महंगा, चांदी 500 रुपये चढ़ी, जानें लेटेस्ट रेट क्या हैं ?

UP Gold Silver Price Today 31 August 2023: राजधानी लखनऊ में बुधवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी 500 रुपये प्रतिकिलो चढ़ी है। इसके बाद यह 77,600 रुपये पर पहुंच गई है।

Update:2023-08-31 04:17 IST

UP Gold Silver Price Today 31 August 2023: प्रदेश से अगस्त महीने के आखिरी दिन (31.08.23) को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश वासियों को बुधवार को सोना चांदी के भाव से झटका मिला है। इससे पहले कल सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। आज सोना 300 रुपये से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपये किलो उछली है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आज बाजार से सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहा है तो उसको अधिक दाम खर्च करना पड़ेगा।

लखनऊ में सोना महंगा (Lucknow Me Sone Ka Dam)

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में जोरदार की तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा होने के बाद 60,150 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। तो वहीं 22 कैरेट सोना 300 रुपये महंगा होने के बाद 55,150 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सोने के भाव में हल्की गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 59,820 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी भी हुई महंगी

राजधानी लखनऊ में बुधवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी 500 रुपये प्रतिकिलो चढ़ी है। इसके बाद यह 77,600 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को शहर में चांदी स्थिर रही थी। तब यह 77,100 रुपये पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

आगरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

नोएडा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

वाराणसी

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

मथुरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

जारी हुए रेट होते हैं सांकेतिक

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News