UP Gold Silver Rate Today: यूपी में सोना चांदी के भाव जारी, लखनऊ में गिरा सोने का भाव, जानिए आज के रेट

UP Gold Silver Rate Today: जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-02 07:58 GMT

UP Gold Silver Rate in Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 2 नवंबर 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां सोना महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी के भाव में नरमी आई है। दाम बढ़ने के बाद सोना 51 हजार के पार कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी नरमी के बाद 59 हजार के नीचे आ गई है। ऐसे अगर आप सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको अधिक रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

न्यूजट्रैक टीम हर दिन कीमती आभूषण के भाव की देती जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर मंगलवार को सोना चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

आज का सोना चांदी का भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में बुधवार को को 24 कैरेट सोने का भाव 330 रुपये बढ़कर 51,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 300 रुपये उछलकर 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी 60 रुपये गिरकर 58,900 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले कल इसका भाव 59,500 रुपये पर था। हालांकि आज चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है।

अन्य शहरों के भाव 

शहर>> सोना का भाव>>चांदी का भाव

रायबरेली>>52600>>60500

झांसी>>52250>>59500

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Tags:    

Similar News