Aaj Ka Mausam : पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए लखनऊ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश आंधी-पानी की संभावना जताई है।

Written By :  aman
Update: 2022-02-24 09:12 GMT

बारिश में जाती महिला (Photo Newstrack)

UP Ka Mausam : सर्दी का मौसम अब सिमटने लगा है। देश में इस समय कई सिस्टम एक साथ बने हुए हैं, जिससे मौसमी हलचल बढ़ गई है। खासकर उत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में तेजी से बदलाव दिख रहे हैं। इसका एक बहुत बड़ा कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर आ रहे लगातार पश्चिमी विक्षोभ भी हैं। एक विक्षोभ की सक्रियता अभी कम भी नहीं हुई थी, कि दूसरी दस्तक देने को तैयार है। हालांकि, हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित तमाम राज्यों में लोगों को ठंड से तो निजात मिली है, मगर भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश आंधी-पानी की संभावना जताई है।

दरअसल, पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे बांग्लादेश के ऊपर एक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से आने वाले समय में देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी भाग जिनमें उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले आते हैं वहां तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर 'प्री मानसून' जैसी हलचलें हो सकती हैं। इसी क्रम में आज 24 फरवरी को लखनऊ मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत वाराणसी, संत रविदास नगर और मिर्जापुर के जिलाधिकारियों को आगामी मौसमी हलचल को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को खासकर, कच्चे मकान वालों को उस जगह से हटकर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा तेज हवा या आंधी के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं रहने की हिदायत दी गयी है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी-बारिश तथा तेज बिजली चमकने जैसी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं।


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में हवाएं बंगाल की खाड़ी की तरफ से चलेंगी। इन हवाओं में नमी रहेगी। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ के साथ-साथ आगरा, अलीगढ, मथुरा, हाथरस तक हवाओं में नमी होने के कारण तापमान जस की तस बनी रहेगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जल्द ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, पूर्वी भारत के क्षेत्रों में मौसमी हलचल बढ़ रही हैं। पूर्वी बिहार और इससे सटे उत्तर-पूर्वी झारखंड में तथा बंगाल के हिस्से में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

Tags:    

Similar News