UP Ka Mausam: गिरे ओले, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दियां, पारा 8℃ लुढ़का

UP Ka Mausam: पूरे यूपी में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस का पारा गिर गया है। राजधानी लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश ने 8 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा दिया है।

Written By :  Shashwat Mishra
Published By :  Monika
Update: 2022-01-06 14:10 GMT

 हवाओं ने बढ़ाई सर्दियां (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

UP Ka Mausam: गुरुवार को भोर से ही उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश (UP Mein barish) व बूंदाबांदी जैसे हालात बने हुए हैं। जिससे सर्दियां बढ़ गई हैं। गलन इस कदर बढ़ी हुई है कि लोग घर से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। कई जिलों में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार- झांसी जिले में ओले (Jhansi Mein gire ole) भी गिरे हैं। तो, पूरे यूपी में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस का पारा गिर गया है। राजधानी लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश (Lucknow mein barish) ने 8 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा दिया है। बांदा जिले में एक किसान की मौत (kisan ki maut) भी हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

यूपी में बारिश (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

लखनऊ में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

राजधानी के ज़्यादातर इलाकों में रिमझिम बारिश ने कहर बरपा रखा है। रुक-रुक कर मेघ के बरसने से लोगों के काम में विघ्न उत्पन्न हो गया है। लखनऊवासी न ऑफिस से सही-सलामत घर पहुंच पा रहे हैं और न ही घर से बाहर निकल पा रहे हैं। आलम यह है कि ठंड व गलन के बढ़ने से जो व्यक्ति अलाव व अंगीठी के पास बैठा हो, उसे उठने का मन नहीं कर रहा है। और तो और, लखनऊ में 8 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया है।

 बारिश (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

अगले पांच दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले पांच दिनों तक इसी तरह बारिश होती रहेगी। काले बादल आसमान में छाए रहेंगे।

यूपी में बारिश (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

झांसी में गिरे ओले

सोशल मीडिया पर बुंदेलखंड का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि झांसी में ओले गिर रहे हैं। इससे न सिर्फ़ फसलों को नुकसान पहुंचा है। बल्कि, पारा भी तेज़ी से गिर गया है।

ठंड (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

इन शहरों में ऐसा रहा तापमान

सहारनपुर- 9°C

मेरठ- 12℃

कानपुर- 14℃

आगरा- 13℃

वाराणसी- 13℃

लखनऊ- 14℃

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News