UP Today News: किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार का ऐलान, 35 जिलों में मिलेगा मुआवजा

UP Today News: 35 जिलों में 02 लाख 35 हजार 122 किसान ऐसे चिन्हित (kisano ko muavja kab milega) हुए हैं, जिनकी कृषि उपज बाढ़ अथवा भारी बारिश के चलते खराब हुई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-10-22 15:04 GMT

सीएम योगी (डिजाइन फोटोः न्यूजट्रैक)

UP Today News:  बारिश के चलते धान व गन्ना आदि फसलों के हुए नुकसान (faslon ko nuksan) का आकलन पूरा हो गया है। प्रदेश में करीब 02 लाख 35 हजार किसान (UP Ke Kisan) ऐसे पाए गए हैं, जिनकी फसल हालिया अतिवृष्टि/बाढ़ के कारण खराब हो गई। कृषि और राजस्व विभाग (krisi aur rajaswa vibhag)  के सर्वेक्षण के बाद शासन ने करीब 77 करोड़ 88 लाख रुपये जारी कर जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा (kisano ko muavja kab milega) देने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने फसल क्षतिपूर्ति  (cm yogi kisano ko dene muavja)आकलन की प्रगति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव, राजस्व मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान (faslon ko hua nuksan)  का आकलन पूरा हो गया है। 35 जिलों में 02 लाख 35 हजार 122 किसान ऐसे चिन्हित (kisano ko muavja kab milega)  हुए हैं, जिनकी कृषि उपज बाढ़ अथवा भारी बारिश के चलते खराब हुई है।

मुआवजे (kisano ko muavja kab milega) के एवज में इन किसानों को 78 करोड़ 88 लाख की धनराशि दी जाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 37,848 प्रभावित किसान देवरिया जिले के हैं, जबकि सबसे कम नुकसान श्रावस्ती जिले में हुआ है। सीएम ने कहा कि एक भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे।

जल्द से जल्द सभी की क्षतिपूर्ति करा दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि बीते 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच भी कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। इस दौरान भी फसलों पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में तत्काल सर्वे कराकर जहां भी मानक से अधिक फसल खराब हुई है, संबंधित किसानों को मुआवजा (kisano ko muavja kab milega)  दिया जाए। सीएम के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने इन तीन दिनों में फसलों के खराब होने का आकलन करने बाबत आदेश जारी कर दिया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News