UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 11
2024-06-04 04:12 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: वाराणसी से नरेंद्र मोदी पीछे, अजय राय ने बनाई बढ़त

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे हो गए है। अजय राय आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 04:11 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फूलपुर सीट पर सपा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी में बीजेपी के गठबंधन वाले एनडीए को बड़ा झटका लगते हुए नजर आ रहा है। प्रदेश की फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य 765 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 04:09 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मलिहाबाद के अमृत खेड़ा में सपा प्रत्याशी आरके चौधरी 477 वोट पाये हैं। वहीं, कौशल किशोर को  215 वोट मिले हैं।मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर आरके चौधरी आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 04:06 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रायबरेली में राहुल गांधी 2126 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रायबरेली पोस्टल बैलेट की गिनती में राहुल गांधी को 8225 मत मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 6099 मत राहुल गांधी मिले हैं। रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी 2126 वोट से आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 03:59 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी में 37 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश की 74 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। प्रदेश की 37 सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं, एनडीए गठबंधन भी 37 सीटों पर आगे चल रहा है। 

2024-06-04 03:53 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे हो गयी हैं।

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे हो गयी हैं। वहीं, किशोरीलाल शर्मा आगे हो गये हैं।  

2024-06-04 03:47 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी की 18 सीटों पर सपा के प्रत्याशी आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चुनाव आयोग  के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कैराना, मेरठ, आजमगढ़, बागपत, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आवला, पीलीभीत, धरौहरा, महाराजगंज, लखनऊ, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, फूलपुर, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर और कुशीनगर सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 

2024-06-04 03:45 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अकबरपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कानपुर देहात सामान्य लोकसभा चुनाव के 206 अकबरपुर लोकसभा सीट के रनिया अकबरपुर विधानसभा के पहले राउंड के रुझान आ गये हैं। सपा प्रत्याशी राजा रामपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले से 1427 वोटो से हैं आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले -2568

सपा प्रत्याशी राजा रामपाल - 3995

बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी - 460


2024-06-04 03:43 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: संतकबीरनगर-सपा पप्पू निषाद 4000 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: संतकबीरनगर-सपा पप्पू निषाद 4000 वोट से आगे चल रहे हैं। 

बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद - 6189

सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत पप्पू - 10205

बसपा उम्मीदवार नदीम अशरफ -  2293

2024-06-04 03:41 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कैराना में इकरा हसने ने 2469 वोटों से बनायी बढ़त

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन 2469 से आगे चल रही हैं। 

इकरा हसन समाजवादी पार्टी - 5523

प्रदीप चौधरी भाजपा - 3054

श्रीपाल बसपा - 533


Tags:    

Similar News