सत्ता के नशे में मंत्री: फरियाद करने पहुंची महिला को फटकारा, देखें ये वीडियो

श्रम एवं रोजगार मंत्री से महिला किसी योजना को लेकर बात कर रही है। इसके बाद क्या था मंत्री जी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने महिला को फटकार लगा दी।

Update: 2021-03-13 15:47 GMT
योगी सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक महिला को डांटते हुए नजर आ रहे हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार का कहना है कि उसकी प्राथमिकता में महिलाओं को सशक्त बनाना है।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से योगी सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। लेकिन योगी सरकार के मंत्री ही इन योजनाओं का पलीता लगा रहे हैं। ऐसा ही कुछ योगी सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया है।

मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक महिला को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। वह शनिवार को बदायूं दौरे पर पहुंचे थे। यह वीडियो वहीं का है। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्रियों का महिलाओं से ऐसा व्यवहार सरकार के कार्यों पर पानी फेरने जैसा है।

ये भी पढ़ें...सीतापुर में बोले स्वतंत्र देव सिंह- मोदी और योगी ने किया है भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से एक फरियादी महिला किसी योजना को लेकर बात कर रही है। इसके बाद क्या था सत्ता के नशे में चूर मंत्री जी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने महिला को फटकार लगा दी। इसके बाद वह पूछते हैं यहां तुम्हारा कोई फाॅर्म भरा है। अगर फार्म भरा होगा तभी योजना का लाभ मिलेगा। इसके बाद वह आगे बढ़ जाते हैं।

तो अब सवाल खड़ा हो रहा है कि मंत्रियों के महिलाओं के साथ ऐसे व्यवहार से मिशन शक्ति अभियान जैसी योजनाएं कैसे सफल होंगी? जब मंत्री ही उनके साथ ऐसा शर्मनाक व्यवहार करेंगे।

गौरतलब है कि श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं श्रमिकों को साइकिल बांटने के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके साथ ही यहा उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

ये भी पढ़ें...जौनपुर जिलाधिकारी के हाथों मिला उपकरण तो खिले दिव्यांग बच्चों के चेहरे

उन्होंने कहा कि मारपीट करना और हल्ला बोलकर दहशत फैलाना सपा का पुराना चरित्र है और इसी चरित्र की वजह से यूपी की जनता अखिलेश यादव को 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर खारिज करेगी।

Full View

ये भी पढ़ें...जौनपुर DM ने बांटे स्कूली बैग, बोले बच्चों को संवारने में शिक्षक अहम

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा एक बेमौसम बारिश की तरह है और इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मंत्री ने कहा कि आजम खान एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं और अखिलेश को उनके प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए अब साइकिल यात्रा की याद आई है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News