UP MLC Election 2022: अखिलेश ने फिर जताया गायत्री परिवार पर भरोसा, बहू शिल्पा प्रजापति की BJP के शैलेन्द्र सिंह से टक्कर

UP MLC Election 2022: सपा ने सुल्तानपुर से पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति (Shilpa Prajapati) को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-21 09:13 GMT

Lucknow: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सुल्तानपुर (Sultanpur) से पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Former Minister Gayatri Prasad Prajapati) की बहू शिल्पा प्रजापति (Shilpa Prajapati) को एमएलसी उम्मीदवार (MLC candidate) बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सपा से आए एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह (Shailendra Pratap Singh) को टिकट दिया है।

अब सुल्तानपुर में लड़ाई एक पूर्व सपाई और वर्तमान में अमेठी से सपा विधायक महराजी देवी की बहू के बीच कांटे की टक्कर होगी। क्योंकि गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी देवी ने अमेठी के राजा बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह को करारी शिकस्त दी थी। उसके चंद रोज बाद ही होने जा रहे एमएलसी के चुनाव में अब समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से गायत्री के परिवार को टिकट देकर यहां की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।

पिता को न्याय दिलाने के लिए लोगों से मांगा वोट

सपा उम्मीदवार शिल्पा प्रजापति गायत्री प्रसाद प्रजापति के बड़े बेटे अनिल प्रजापति (Anil Prajapati) की पत्नी है। विधानसभा के चुनाव में गायत्री का पूरा परिवार अमेठी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा था और अमेठी की जनता ने उनकी वोटों से झोली भर दिया। गायत्री का पूरा परिवार अपने पिता के जेल में सजा काटने को मुद्दा बनाया और उनके परिवार के आंसू को देखकर वहां की जनता पिघल गई और राजा संजय सिंह के मुकाबले महराजी देवी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जीत दिला दी।

सपा एमएलसी उम्मीदवार- शिल्पा प्रजापति

सपा ने सुल्तानपुर में गायत्री परिवार की बहू को उतारा मैदान में

अब अखिलेश यादव ने एक बार फिर से सुल्तानपुर में गायत्री परिवार की बहू को मैदान में उतारकर यहां पर चुनाव को और कड़ा बना दिया है। शैलेंद्र सिंह सुल्तानपुर से सपा से पिछले कई वर्षों से एमएलसी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब उनके खिलाफ सपा ने गायत्री की बहू को मैदान में उतारकर पूरी तरह से उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की है। क्योंकि गायत्री प्रसाद प्रजापति भले ही जेल में सजा काट रहे हों लेकिन उनका अमेठी में रसूख किस प्रकार है वह बीते चुनाव में देखने को मिला है। यही वजह है कि अब सपा ने उनकी बहू पर बड़ा दांव लगाया है।

कभी सपा के एमएलसी हुआ करते थे शैलेंद्र सिंह अब बीजेपी के टिकट पर मैदान में

आपको बता दें 36 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने 34 उम्मीदवार घोषित किए हैं जिनमें से 21 यादव चार ब्राम्हण 4 मुस्लिम के साथ ठाकुर, प्रजापति, कुर्मी शाक्य बिरादरी के एक-एक उम्मीदवार हैं। 2 सीट आरएलडी को अखिलेश यादव ने दी है। पिछले 2016 के चुनाव की बात करें तो 36 में से 33 सपा के पास थी। इनमें से 13 नेताओं ने अपना पाला बदल लिया है। उनकी जगह पर अब नए उम्मीदवारों को अखिलेश यादव ने मैदान में उतारा है। उनमें सुलतानपुर सीट भी शामिल है, सुल्तानपुर से शैलेंद्र सिंह सपा के एमएलसी हुआ करते थे लेकिन इस बार वह बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News