UP Nagar Nikay Chunav 2023: CM योगी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंत्रियों संग करेंगे बैठक, बनेगी रणनीति

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि की सोमवार शाम मंत्रियों की बैठक बुलाई है।

Update: 2023-04-10 11:35 GMT
सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो: सोशल मीडिया)

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि की सोमवार शाम मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में निकाय चुनावों ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। सभी मंत्रियों को निर्देश दिया जाएगा कि किस प्रकार आचार संहिता का पालन करते हुए सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाया जाये। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। ये बैठक 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास में 5 बजे बुलाई गई है।

Tags:    

Similar News