UP Nikay Chunav 2023: पार्टियों में जोड़-तोड़ का खेल तेज, सपा-बसपा के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए

UP Nikay Chunav 2023: सोमवार को बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. के.के. सचान और पूर्व मंत्री और सात बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह यादव ने अपने दल-बल के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

Update:2023-05-01 22:27 IST
Samajwadi Party and BSP leaders joined BJP (Photo-Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: चुनाव आते ही पार्टियों में जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो जाता है। चुनाव में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए दूसरे दलों के गणमान्य लोगों को अपने दल की सदस्यता दिलवाना शुरू कर देते हैं। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए मतदान की तारीख नजदीक है। पहले चरण के लिए मतदान चार मई को और दूसरे चरण के लिए सात मई को होगा। प्रत्येक पार्टी एक-दूसरे को झटके देने में लगी है। इसी बीच रविवार को कांग्रेस के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए। जबकि सोमवार को बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. के.के. सचान और पूर्व मंत्री और सात बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह यादव ने अपने दल-बल के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

समाजवादी पार्टी की बात करें तों फर्रूखाबाद लोक सभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव, प्रदेश सचिव सपा व्यापार सभा मोहनीश त्रिवेदी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने पार्टी के प्रदेश कार्याल पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। भाजपा के अंत्योदय विचारधारा के साथ विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों, विभिन्न सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। भाजपा राज में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है। हम सब मिलकर इसे सर्वोत्तम प्रदेश बनाएंगे। सपा-बसपा सरकार में प्रदेश गुंडे माफियाओं के चंगुल में कैद था। योगी राज में सबको शिक्षा, सबको सुरक्षा और सबको चिकित्सा सुनिश्चित हो रही है।

Tags:    

Similar News