UP पंचायत चुनाव: सीतापुर समेत कई केंद्रों पर हुई फायरिंग-पथराव
मथुरा: जनपद में 3451 प्रत्याशी हुए निर्विरोध। 504 सीटों में से 1 पर प्रधान प्रत्याशी निर्विरोध। 813 बीडीसी सीटों में 66 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित। 6560 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 3384 निर्विरोध निर्वाचित।
7893 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
मथुरा: जनपद में चौथे चरण का मतदान आज। 13 लाख 11 हजार मतदाता 7893 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला। 860 मतदान केंद्र व 2155 बूथों पर होगा मतदान। अतिसंवेदनशील 66 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी।
33 जिला पंचायत सीट पर 317 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। जिला पंचायत में 184 पुरुष व 133 महिला चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 504 ग्राम प्रधान सीट पर 3647 प्रत्याशियो के बीच मुक़ाबला रहेगा। ग्राम प्रधानी में 1965 पुरुष व 1682 महिला चुनाव लड़ रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 817 सीट पर 2917 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य। 1012 ग्राम पंचायत सदस्यों ने 6560 सीटों पर ठोकी ताल।
प्रत्याशियों की सूची (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
चुनाव में बाधा
गाजीपुर: मतदान से पहले कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाराचवर चतुर्थ के कंधौरा खुर्द में बाराचवर निर्वाचन 3 का प्रत्याशियों की सूची भेजी गई। इस लापरवाही से चुनाव में बाधा आज सकती है।
मतदान केंद्रों को किया गया सैनिटाइज
कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को होने वाले आखिरी चरण के मतदान के लिए सभी 19035 मतदान केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जा चुका है।
मतदान के लिए सभी इंतजाम पूरे
उधर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि आखिरी चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई हैं। इन 17 जिलों सुरक्षा व्यवस्था के तहत 51 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल को तैनात किया गया है।
इसके अलावा 375 निरीक्षकों, 7456 उप निरीक्षकों, 15040 मुख्य आरक्षी और 54020 सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 66444 होमगार्ड, 2212 पीआरडी जवान और 4776 रिक्रूट्स को भी तैनात किया गया है।