DCM Keshav Maurya: डिप्टी सीएम से मिलने आए तिरंगा लिए दिव्यांग से खाकी की अमानवीयता ! ..बस इतनी सी मांग

DCM Keshav Maurya: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुल्तानपुर पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे तभी विकलांग हाथों में तिरंगा ले अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। तभी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग को घसीटते हुए परिसर से बाहर कर दिया।

Report :  Fareed Ahmed
Update: 2022-09-15 11:22 GMT
दिव्यांग से अमानवीयता करती पुलिस (न्यूज नेटवर्क)

DCM Keshav Prasad Maurya: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को सुल्तानपुर पहुंचे। यहां वो कार्यक्रम में भी शामिल हुए। अपने दौरे के दौरान जब उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, तभी एक विकलांग हाथों में तिरंगा लेकर अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। उप मुख्यमंत्री मौर्य तक पहुंचना चाह रहा था, तभी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग को घसीटते हुए परिसर से बाहर कर दिया।

दिव्यांग की डिप्टी सीएम से फरियाद 

दरअसल, गुरुवार (15 सितंबर) को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आए थे। कलेक्टरेट में अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दिव्यांग जैसराज अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंच गया। वह अंदर जाकर अपनी फरियाद उप मुख्यमंत्री को बताना चाह रहा था।  लेकिन, अभी वो गेट पर पहुंचा ही था कि, तैनात सुरक्षाकर्मी उसे लगभग घसीटते हुए दूर लेकर चले गए। 

सुरक्षा अधिकारी बने संवेदनहीन

जिले के कतावां निवासी जैसराज को महज एक ट्राईसाइकिल की दरकार है। इसी बात को वो मंत्री जी और आलाधिकारियों तक पहुंचाना चाह रहा था। लेकिन, अधिकारियों की संवेदनहीनता के चलते दिव्यांग जैसराज को घसीटते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने जब दिव्यांग के बाबत बात करनी चाही तो केशव मौर्य बिना बात किये हुए बाहर निकल गये।

मौर्य का अखिलेश पर तंज 

मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'उनकी तबीयत ठीक नहीं। मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता।' जगजाहिर है कि अखिलेश और केशव मौर्य एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। 

लखीमपुर कांड पर ये बोले 

लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण पर डिप्टी सीएम का तल्ख अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कहा, 'अपराध करने वाले और न उन्हें संरक्षण देने वाले बच पाएंगे। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।'

Tags:    

Similar News