UP Politics: अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर वार, बोले- 'बुलडोजर भाजपा का नया बाहुबली बना'

UP Demolition Drive: सपा प्रमुख ने प्रदेश में बुलडोजर से हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बुलडोजर भाजपा का बाहुबली और वसूली का नया तरीका बन गया है।

Published By :  Shreya
Update:2022-05-14 20:02 IST

अखिलेश यादव (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी सरकार (BJP Government) पर एक बार फिर करारा प्रहार किया है। सपा प्रमुख ने प्रदेश में बुलडोजर (Bulldozer) से हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बुलडोजर भाजपा का बाहुबली (Bahubali) और वसूली का नया तरीका बन गया है।

अखिलेश यादव ने बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक व्यक्ति का घर गिराए जाने पर नाराजगी जताते हुए योगी सरकार को घेरा है। इससे पहले भी सपा प्रमुख ने बुलडोजर से की जा रही कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर चुके हैं।

अखिलेश यादव का ट्वीट

बुलंदशहर में अतिक्रमण (Encroachment) के नाम पर एक ग़रीब के घर पर बुलडोज़र चलाने के दौरान घर के मलबे में दबकर घायल हुए व्यक्ति की मौत उप्र में जनाक्रोश का कारण बन गयी है। बुलडोज़र चढ़ा देने की धमकी भाजपा के राज में वसूली का नया तरीक़ा बन गया है। बुलडोज़र भाजपा का नया बाहुबली बन गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 2 मई को बुलंदशहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। उसके लिए बुलडोजर कोतवाली इलाके के घरों को तोड़ रहा था। इसी दौरान रोहतास लोधी नाम का एक युवक मलबे में दबकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इस मामले को लेकर ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतक रोहतास के परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिए ही आवास विकास सेक्टर-2 इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान (Encroachment Removal Campaign) चलाया। इस दौरान कॉलोनी के करीब एक दर्जन घरों को तोड़ा गया। जब बुलडोजर रोहतास के घर पर पहुंचा तो रोहतास निक अपने घर को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बुलडोजर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मलबे की नीचे यह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुलंदशहर प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर स्थानीय निवासियों ने कहा पूरे शहर में दुकानों और घरों को आगे बढ़ाकर लोगों ने निर्माण किया है, लेकिन प्रशासन यहां बिना कोई नोटिस दिए घरों को तोड़ दिया। प्रशासन को कार्रवाई से पहले एक नोटिस देना चाहिए था। अब इसी मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार (Yogi Government) को घेरा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News