UP News: परिवहन निगम के बसों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू, जल्द चलेंगी 775 अतिरिक्त बसें

UP News: परिवहन निगम ने होली त्योहार के मद्देनजर अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बेड़े में बसों की संख्याएं बढ़ाई जा रही है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-02-16 14:49 GMT

UP Transport Corporation buses Online booking (Social Media)

UP News: परिवहन निगम के बसों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा तत्काल प्रभाव से समस्त क्षेत्रों में पुन: लागू कर दी गई गई है। आज दिनांक 16 फरवरी, 23 को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम निदेशक संजय कुमार ने निर्देशित किया है, कि आगामी होली पर्व के दृष्टिगत ऑनलाइन बुकिंग कि सेवा उपलब्ध कराई जाए। बता दें कि परिवहन निगम ने होली त्योहार के मद्देनजर अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बेड़े में बसों की संख्याएं बढ़ाई जा रही है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.onlineupsrtc.co.in पर जाकर घर बैठे बसों को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इससे त्योहारी सीजन में बस स्टेशनों पर लगने वाली भीड़ से भी निजात मिलेगी।

जल्द चलेगी 775 अतिरिक्त बसें

इसके अतिरिक्त 775 बसों का क्रय करके बस बॉडी निर्माण कार्य किया तीव्र गति से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 650 बसें डीजल बीएस6 बसें एवं 100 सीएनजी बसों को निविदा प्रक्रिया से क्रय करने की कार्यवाही गतिशील है।

प्रतिमाह होगी 250 बसों की निलामी 

उन्होने बताया कि प्रतिमाह 250 बसें नीलाम की जाएंगी। अप्रैल तक 1200 बसों को नीलाम करने का लक्ष्य रखा गया है। परिवहन निगम द्वारा वर्ष 2023 में 3000 नई बसें एवं वर्ष 2024 में 2000 नई बसें क्रय करने की योजना है।

778 बसें निलामी के लिए तैयार

संजय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी फ्लीट का सुदृढ़ीकरण करने के उद्देश्य से निरन्तर कार्यवाही कर रहा है। सितंबर 2022 से 778 बसें नीलामी के लिए बस बेड़े से अलग कर दी गई हैं। 150 बसें क्रय की जा चुकी है ।

Tags:    

Similar News