हमारी सरकार में 24 से 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार होते हैं दोषी: रीता बहुगुणा जोशी

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को कहा कि घरेलू हिंसा का पता लगाना प्रशासन के लिए संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में दोषी की 24 घंटे में गिरफ्तारी होती है।

Update: 2018-12-29 15:11 GMT

कानपुर: कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को कहा कि घरेलू हिंसा का पता लगाना प्रशासन के लिए संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में दोषी की 24 घंटे में गिरफ्तारी होती है।

यह भी पढ़ें.....पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं हार्दिक पटेल

24 से 48 घंटे में गिरफ्तार होते हैं दोषी

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि घर के अंदर हिसा होती, तो उसे प्रशासन के लिए पता लगाना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा महिलाओं और बच्चियों के साथ अगर बाहर हिंसा होती तो उससे निपटा जा सकता है। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जब से हमारी सरकार प्रदेश में आई है कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद दोषी 24 से 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिए जाते हैं। अपराधियों में इस तरह का खौफ है कि वो घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचते हैं।

यह भी पढ़ें.....मनमोहन के बाद अब PM मोदी पर भी बनेगी फिल्म, लीड रोल में नजर आयेगा ये एक्टर

निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं कानपुर

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने कानपुर पहुंची थीं। इस दौरान उनहोंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिलाओं पर हिंसा के तीन पहलु हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है, हिंसा करने वाला कौन है, जब बाहर के लोग हिंसा करते हैं तो उनसे कहीं न कहीं बचाया जा सकता है, जो घर के अन्दर हिंसा करते है उनसे बचा पाना प्रशासन के लिए बहुत ही कठिन काम है।

यह भी पढ़ें.....….तो क्या भारत की इन जगहों पर रहते हैं एलियंस, यहां जानिए पूरा माजरा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं के साथ जो 80 फीसदी हिंसा होती है वो घर के अंदर होती है। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। आगरा के दोषी को पांच दिनों के भीतर पकड़ लिया गया था।

Tags:    

Similar News