Deoria News: सीएम योगी बोले-6 सालों में यूपी ने विकास के क्षेत्र में स्थापित किया कीर्तिमान

Deoria News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार है उसी की बदौलत आज उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है।

Update: 2023-04-08 20:52 GMT
CM Yogi Adityanath (Pic: Newstrack)

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार है उसी की बदौलत आज उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। गुंडाराज समाप्त हुआ है, अमन चैन बहाल हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चीनी का कटोरा कहे जाने वाला देवरिया जिला आज उससे पूरी तरह अछूता है। पूर्ववर्ती सरकारों ने सभी शुगर मिलों को ओने पौने दामों पर बेच रखा है, उनमें से एक शुगर मिल जो बैतालपुर नगर पंचायत में स्थित है उसे जल्द ही चालू किया जाएगा। इसके अलावा देवरिया जिले में जो विकास के अधूरे काम पड़े हैं उसे पूरा किया जाएगा।

80 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन - मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक तरफ समृद्धि की नई उंचाइयों को छू रहा है तो देश में हर गरीब हर गांव हर किसान का बिना भेदभाव विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की नेतृत्व पिछले तीन वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। वहीं पड़ोसी देश में खाने के लाले पड़ा हुआ है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविंद्र कुशवाहा सांसद कमलेश पासवान, विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा, विधायक सभा कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र चैरसिया, एमएलसी रतनपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

जनपद में 480 करोड़ की लागत की 223 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बरहज विधानसभा के बहोर धनौती गांव में पहुचकर 2 करोड़ 16 लाख की लागत से बनी स्व मराजदी देवी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र का एक छोटी से बच्ची के हाथों फीता कटवाकर उसका लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को लाभकारी योजनाओं किट और चेक प्रदान किया।

Tags:    

Similar News