HUDKO Award: उत्तर प्रदेश के स्वच्छ विरासत अभियान को हडको सम्मान के लिए चुना गया, जानिए क्या है ये अवॉर्ड

HUDKO Award 2023: केंद्रीय आवसन और शहरी कार्य मंत्री द्वारा नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश को 1 लाख रुपए के हडको सम्मान से नवाज़ा जाएगा l

Update:2023-04-22 21:29 IST
उत्तर प्रदेश के स्वच्छ विरासत अभियान को हडको सम्मान के लिए चुना गया

HUDKO Award: उत्तर प्रदेश के स्वच्छ भारत विरासत अभियान को प्रतिष्ठित हडको सम्मान (2022-23)के लिया चुना गया। इस अभियान को ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज़ टू इम्प्रूव द लिविंग इन्वायरॉन्मेंट’ श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा।

किस श्रेणी में मिलेगा पुरस्कार

उत्तर प्रदेश को 1 लाख रुपये का पुरस्कार सैनिटेशन कैटेगरी में प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन डिवेलप्मेंट (कोअपरेशन ) लिमिटेड की ओर से इस पुरस्कार की घोषणा करी गयी है। 25 अप्रैल को नई दिल्ली के हडको इंडिया हैबिटैट सेंटर, लोधी रोड में केंद्रीय आवसन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा। स्वच्छ भारत विरासत अभियान की शुरुआत शहरी विकास मंत्री उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान और शहरों की स्तिथि को गुड टू ग्रेट बनाते हुए वैश्विक जीसीटी बनाने का प्रयास किया गया। स्वच्छ भारत विरासत अभियान का 14 जनवरी को पतंग मेले के साथ आग़ाज़ किया गया।

स्वच्छ भारत विरासत अभियान का कार्यक्रम

शहरी विकास मंत्री कहते है स्वच्छ भारत विरासत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 75 ऐतिहासिक स्थल कार्यक्रम में शामिल किए गये। प्रदेश के सभी शहरों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए गए। साथ ही स्वच्छता से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक और पुटुल नाट्य का भी आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत सभी घाट, नहर, बाज़ारों की स्वच्छता का अभियान चलाया गया। 10 दिवस के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के दिन गौ पूजा के साथ सम्पन्न किया गया।

स्वच्छ भारत विरासत सम्मान का चयन

कई चरणों के परीक्षण के बाद जूरी ने स्वच्छ भारत अभियान को एक फ़ील्ड विज़िट के लिया चुना। हडको लखनऊ के अधिकारियों द्वारा 3 अप्रैल को लखनऊ के सभी ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण कर उत्तर प्रदेश को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया।

Tags:    

Similar News