Haj Yatra 2022: हज यात्रियों में उत्तर प्रदेश नंबर-1, इस बार पाक सफर पर जाएंगे 8701 यात्री

Haj Yatra 2022: हज यात्रा (Haj Yatra) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जिन्हें जाना है उनके नाम भी तय हो गये हैं। यह यात्रा जून महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update:2022-05-07 20:33 IST

हज यात्रियों में उत्तर प्रदेश नंबर-1: Photo - Social Media

Lucknow: कोरोना महामारी (corona pandemic) के कारण दो साल से बंद हुई मुस्लिमों की सबसे पवित्र तीर्थ यात्रा के पाक सफर का सपना इस बार पूरा हो जा रहा है। इसके लिए लाखों हज यात्रियों ने आवेदन किया था। हज यात्रा (Haj Yatra) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जिन्हें जाना है उनके नाम भी तय हो गये हैं। यह यात्रा जून महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है। इस बार देश में सबसे ज्यादा हज यात्रियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से जा रहे हैं।

यूपी में इस बार हज यात्रा के लिए 11201 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें 8701 यात्रियों का चयन किया गया है। जबकि 2500 आवेदक 65 वर्ष पार कर चुके थे इस कारण उन्हें बाहर कर दिया गया। यूपी का जो कोटा है उसके तहत कुल 8836 यात्री हज यात्रा के लिए जा सकते हैं। इसके लिए 11000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। जिन 8701 यात्रियों का चयन किया गया है, उनकी मदद के लिए 58 लोगों का लॉटरी से चयन किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। सरकार ने 150 हज यात्रियों पर एक सहायक की व्यवस्था की है।

अलग-अलग राज्यों से 72000 लोग हज यात्रा पर

पूरे देश की बात करें तो अलग-अलग राज्यों से 72000 लोग इस पाक सफर के लिए जाएंगे। हालांकि कोविड-19 (COVID-19) की वजह से यह संख्या कम कर दी गई है। पहले भारत से 2.25 लाख हज यात्रियों को सऊदी अरब सरकार से अनुमति थी लेकिन कोरोना के कारण ये घटा दिया गया है। पूरे विश्व की बाद करें तो इस बार लगभग 16 लाख मुस्लिम कौम के लोग इस तीर्थयात्रा में शामिल हो सकते हैं।

कोरोना काल के पहले यह संख्या 30-32 लाख हुआ करती थी। कोरोना के पहले सऊदी अरब सरकार ने इस संख्या को एक करोड़ करने की घोषणा की थी। उनके एलान के बाद कोरोना महामारी की दस्तक पूरी दुनिया में हुई और इस यात्रा पर दो साल पाबंदी लगी रही। जिसके बाद इस बार इसे फिर से शुरू किया गया है।

किस राज्य से कितने हज यात्री सऊदी अरब (Saudi Arab) जाएंगे

हज कमेटी ऑफ इंडिया से जारी आंकड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 8701, इसके बाद दूसरे नंबर पश्चिम बंगाल से 5911, अंडमान एवं निकोबार से 114 हज यात्री, आंध्र प्रदेश से 1201, असम से 3544, बिहार से 2210, चंडीगढ़ से 25, छत्तीसगढ़ से 431, दादर एवं नागर हवेली से 17, दमन एवं दीव से 17, दिल्ली से 835, गोवा से 67, गुजरात से 2533, हिमाचल प्रदेश से 38, हरियाणा से 617, जम्मू-कश्मीर से 5281, झारखण्ड से 1559, कर्नाटक से 2764, केरल से 5274, लक्षद्वीप से 159, मध्य प्रदेश से 1780, महाराष्ट्र से 4874, मणिपुर से 335, ओडिशा से 466, पुडुचेरी से 52, पंजाब से 218, राजस्थान से 2072, तमिलनाडु से 1498, त्रिपुरा से 108, उत्तराखंड से 485, तेलंगाना से 1822 और लदाख से 216 भारतीय मुसलमान हज 2022 यात्रा पर जाने वाले हैं।

Tags:    

Similar News