उत्तराखंड महातबाही: यूपी में मचा कोहराम, एक ही जिले के 15 लोग लापता

उत्तराखंड के जोशीमठ में बीते दिन ग्लेशियर फटने से भीषण तबाही आई। इस तबाही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के करीब 15 मजदूर लापता हो गए हैं। इस भयानक हादसे की खबर मिलते ही जिले के परिवारों में कोहराम पसरा हुआ है।

Update: 2021-02-08 05:44 GMT
जोशीमठ और तपोवन को जोड़ने वाली मेन सड़क पूरी तरह से सुरक्षित है। उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं। हालांकि तपोवन के कई इलाकों में निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

लखीमपुर खीरी: उत्तराखंड के जोशीमठ में बीते दिन ग्लेशियर फटने से भीषण तबाही आई। इस तबाही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के करीब 15 मजदूर लापता हो गए हैं। इस भयानक हादसे की खबर मिलते ही जिले के परिवारों में कोहराम पसरा हुआ है। बताया जा रहा कि जिस समय महातबाही आई, उसी समय तपोवन के पॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूर बुरी तरह से फंस गए। साथ ही इनमें निघासन तहसील क्षेत्र के गांव बाबू पुरवा, भेरमपुर, मांझा व कड़िया के 15 युवक भी शामिल हैं, जो पावर प्रोजेक्ट में काम करने के लिए गये हुए थे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड तबाही पर ऋषभ पंत का बड़ा एलान, लोगों की मदद में करेंगे ये नेक काम

जल-सैलाब में बहे मजदूर

जोशीमठ में हुए हादसे के बाद से मजूदरों से परिजनों का कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिले में कई परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं।

साथ ही त्रासदी के में बचे एक मजदूर ने ये जानकारी अपने घरवालों को देते हुए बताया कि वह तो बच गया लेकिन उसके साथ काम करे रहे 15 साथी या तो सैलाब में बह गए या फिर टनल में फंसे हैं। वहीं इसकी सूचना जैसे ही लापता मजदूरों के परिजनों को हुई, तो उन्होंने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...चमोली में जल प्रलय: सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, हर कोई रह गया हैरान

पानी का बहाव बहुत तेज

आपको बता दें, कि निघासन तहसील क्षेत्र के इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित गांव बाबू पुरवा, भेरमपुर, मांझा और गांव कड़िया हैं। इसके अलावा बाबूपुरवा गांव के पांच युवक हीरालाल, सूरज, अर्जुन, विमलेश, धर्मेंद और अरुण अभी तक लापता हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पाई हैं। वहीं 10 युवक भेरमपुर व मांझा गांव के भी हैं जिनसे परिजनों का संपर्क नही हो पा रहा हैं।

उसी दौरान इन सभी के साथ गये एक युवक विमल ग्लेशियर फटने से आई तबाही के दौरान सकुशल बच गया। फिर उसने अपने परिजनों को फोन से जानकारी दी कि सभी साथी पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गये हैं।

इसके बाद ये सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ हैं। बताया जा रहा कि इस त्रासदी में 155 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं अभी तक 15 शव मिले हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड त्रासदी: महंगी पड़ी चेतावनी की अनदेखी, वैज्ञानिकों ने जताई थी आशंका

Tags:    

Similar News