प्रियंका गांधी को मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की मांग, कांग्रेसियों ने पास किया प्रस्ताव

प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री के साथ ही उन्हें बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग तेज होने लगी है। प्रियंका के पक्ष में पोस्टर लगाने के बाद अब स्थानीय कांग्रेसियों ने उन्हें उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए बकायदा एक प्रस्ताव भी पास किया गया है।

Update:2019-01-27 18:48 IST

वाराणसी: प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री के साथ ही उन्हें बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग तेज होने लगी है। प्रियंका के पक्ष में पोस्टर लगाने के बाद अब स्थानीय कांग्रेसियों ने उन्हें उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए बकायदा एक प्रस्ताव भी पास किया गया है। प्रस्ताव कि इस चिट्ठी को पार्टी हाईकमान को भेजा गया है। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के अनुसार इसका जवाब फरवरी के पहले हफ्ते में हमें मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें.....मदुरै में AIIMS के शिलान्यास के बाद कांग्रेस पर जमकर गरजे पीएम मोदी, धोखा देने वालों को नहीं छोड़ेंगे

फरवरी के तीसरे हफ्ते में आ सकती हैं प्रिंयका

जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि हमने इस लेटर में यह भी मांग की है कि प्रियंका जी और राहुल जी दोनों लोग काशी आएं और बाबा विश्वनाथ, बाबा काल भैरव और संकटमोचन का दर्शन का चुनावी शंखनाद करें। माना जा रहा है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में दोनों ही नेता वाराणसी आ सकते हैं। प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि प्रियंका जी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद हम सभी कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है और उन्हें वाराणसी से उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़ें.....किडनियां खराब कर देगा एक्सरसाइज के बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन, यहाँ देखें कैसे

प्रियंका को मिली है पूर्वी यूपी की कमान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका ने महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी को उनके गढ़ में घेरने की योजना के साथ प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में प्रियंका को लेकर न सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं बल्कि पूर्वांचल के लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि राजनीति के ये जानकार बताते हैं प्रियंका शायद ही मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े। माना जा रहा है कि प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें.....जानिए क्यों, राम मंदिर पर 29 जनवरी को नहीं होगी सुनवाई

Tags:    

Similar News