वाराणसी में आंदोलन: किसानों के समर्थन में उतरी सपा, कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने बीती रात से नजरबंद कर दिया। इस पदयात्रा को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी हिम्मत न हारते हुए इस पदयात्रा को पूरा किया। समाजवादी पार्टी आगे भी इसी तरीके से किसानों के समर्थन में हमेशा खड़ी रहेगी

Update: 2020-12-07 09:02 GMT
वाराणसी में आंदोलन: किसानों के समर्थन में उतरी सपा, कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

वाराणसी: किसान आंदोलन को लेकर अब केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक राजनीतिक पार्टियां किसानों के समर्थन में उतर रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी किसानों के समर्थन में अब समाजवादी पार्टी भी मैदान में उतर चुकी है। पार्टी के मुखिया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में पद यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाला। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ नोकझोंक की तस्वीरें भी सामने आई।

समाजवादी पार्टी ने दी चेतावनी

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले इस कानून को अगर वापस नहीं लिया गया, तो सपा पूरे प्रदेश में पदयात्रा करें, जिसमें वह खुद शामिल होंगे। बता दें कि वाराणसी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सारनाथ के समीप आशापुर चौराहे से अपनी पदयात्रा निकाली, जो पंचकोशी चौराहे तक गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पदयात्रा के संबंध में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पद यात्रा निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें... अखिलेश यादव की चिठ्ठी: गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष को दी जानकारी, हस्तक्षेप की मांग



पुलिस ने पार्टी के पदाधिकारियों को किया नजरबंद

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने बीती रात से नजरबंद कर दिया। इस पदयात्रा को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी हिम्मत न हारते हुए इस पदयात्रा को पूरा किया। समाजवादी पार्टी आगे भी इसी तरीके से किसानों के समर्थन में हमेशा खड़ी रहेगी, क्योंकि किसान ही देश का अन्नदाता है और केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर किसानों की बात को नहीं समझ रही है।

छत के रास्ते से पदयात्रा में पहुंचे सपा महानगर अध्यक्ष

विष्णु शर्मा ने बताया कि पुलिस हमें भी नजर बंद करने के लिए मेरे घर के बाहर पहुंची थी, लेकिन मैं किसानों के समर्थन में आने के लिए बांस की सीढ़ी का सहारा लेते हुए दूसरे के घर की छत के रास्ते इस पदयात्रा में पहुंचा हूं।

ये भी देखें: सीएम योगी को साधु संतो की चिंता, कोरोना को लेकर दिए सख्त आदेश

किसान के समर्थन में आए विपक्षी दल

बताते चलें कि देशभर के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले लगभग 13 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन को सभी विपक्षी दलों का समर्थन मिलने लगा है और सभी इस कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध कर रहे हैं।

रिपोर्ट,

आशुतोष सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News