Varanasi News: सपा-कांग्रेस को झटका, राजेश मिश्रा ने कई दिग्गजों को भाजपा में कराया शामिल

Varanasi News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा नेता राजेश मिश्रा की मौजूदगी में सभी भाजपा में शामिल हुए।

Report :  Rishu Pathak
Update: 2024-05-01 15:02 GMT

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता। (Pic: Newstrack)

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए कांग्रेस और सपा के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थामा है। इसमें सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस के बड़े नेता शामिल है। लोकसभा चुनाव के मतदान के पहले पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने से गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। 

सपा और कांग्रेस को बड़ा झटका

सपा और कांग्रेस को बड़ा झटका पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजेश मिश्रा ने दिया। महमूरगंज स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में भाजपा नेताओं ने क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल की अगुवाई में सभी को पार्टी का पटका और टोपी पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका मुंह मीठा कराया। दिलीप पटेल ने कहा कि मोदी ने देश का सर्वाधिक विकास किया है। काशी का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस सपा सहित अनेक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थामा है।

विपक्ष के नेताओं के पास न नीति है न नियत

अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने आगे कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास ना नीति है न ही नियत और ना ही नेता हैं। इसलिए विपक्षी खेमे के कार्यकर्ताओं में अपने नेताओं को लेकर उदासीनता है जबकि भाजपा की नीतियों से वह प्रभावित हैं। यही कारण है कि विपक्षी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस बार 400 पार तय है। इस बात को विपक्ष के नेता भी जानते हैं। इसलिए कई जगहों पर विपक्ष के नेता अपनी करारी शिकस्त को देखते हुए चुनाव के पूर्व ही अपना नाम वापस ले रहे हैं। पूर्व विधायक और लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़ ने कहा कि हम आज इस बात की बड़ी खुशी है कि हमारा परिवार बड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बड़ी संख्या में राजनेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इन नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता पटेल (सपा), रवि शंकर मिश्रा (पूर्व महासचिव, महानगर कांग्रेस कमेटी), विजय शंकर द्विवेदी (पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी), राधेश्याम सिंह (पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस), अजय पांडे (पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी) सहित अन्य कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News