Varanasi News: वाराणसी नगर निगम का फेसबुक का ऑफिशियल पेज हुआ हैक, हैकरों ने अपलोड किया एडल्ट वीडियो

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज को हैक कर लिया। इसके बाद हैकरों ने नेटफिलक्स 2023 करके पांच नई पोस्ट डालीं, जिनमें अश्लील कंटेंट था।

Update: 2023-06-24 06:33 GMT
Varanasi News (Image: Social Media)

Varabasi News: स्मार्ट सिटी वाराणसी नगर निगम का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक हो गया। हैकरों ने पेज हैक करके एडल्ट कंटेंट पोस्ट कर दिया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं जब इस मुद्दे पर नगर आयुक्त से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नॉट रिचेबल रहा। फेसबुक पेज पर वीडियो ज्यों के त्यों अपलोड हैं।

जानकारी के अनुसार वाराणसी नगर निगम का ऑफिशियल फेसबुक पेज जनता की समस्याओं के लिए बनाया गया है। आज सुबह अचानक नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर न्यू सिरीज़ आन नेटफ्लिक्स 2023 के नाम से धड़ाधड़ 5 पोर्न वीडियो हैकरों ने फेसबुक पेज हैक करते हुए अपलोड कर दिया है। वीडियो अपलोड होने के बाद नगर आयुक्त सीपू गिरी का फोन घनघनाने लगा। लेकिन हमेशा की तरह नगर आयुक्त का फोन नॉट रिचेबल पर चला गया। अब आप सोच सकते हैं कि आम जनता अपनी फरियाद नगर आयुक्त तक कैसे पहुंचाती होगी।

पोर्न कंटेंट शेयर होते ही मचा हड़कंप

साइबर हैकरों ने वाराणसी नगर निगम का ऑफिशियल पेज हैक करते हुए अंग्रेजी वीडियो अपलोड कर दिया।जिसके बाद जैसे ही लोगों ने फेसबुक पेज खोला तो उसपर पोर्न विडियो दिखने लगा। जिसके बाद नगर निगम की तरफ से पुलिस को लिखित कंप्लेंट किया गया। फिलहाल सिगरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही इस पूरे मामले पर जानकारी करने के लिए नगर आयुक्त को फोन किया गया तो हमेशा की तरह नगर आयुक्त का मोबाइल नॉट रिचेबल पर चला गया।

Tags:    

Similar News