मौनी महाराज के खिलाफ लामबंद हुआ VHP, जमीन हड़पने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के अमेठी में विश्व हिंदू परिषद(VHP) और सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के मध्य जमीन को लेकर विवाद हुआ है, जो इस हद तक बढ़ा के जिस अमेठी में हजारों लोग कभी मौनी महाराज के समर्थन में सड़क पर होते थे आज वो उनके खिलाफ प्रदर्शन करते दिखाई दिए।

Update: 2019-01-11 13:08 GMT

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में विश्व हिंदू परिषद(VHP) और सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के मध्य जमीन को लेकर विवाद हुआ है, जो इस हद तक बढ़ा के जिस अमेठी में हजारों लोग कभी मौनी महाराज के समर्थन में सड़क पर होते थे आज वो उनके खिलाफ प्रदर्शन करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें.....खेत में सिपाही का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम को सौंपा

VHP के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को हजारों की संख्या में समर्थकों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिला अधिकारी ईश्वर चंद्र को दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया की सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महराज क्यों अपने को पीठाधीश्वर लिखते हैं? जबकि की वह वहां के पुजारी हैं? उन पर आश्रम की संपत्ति अपने और अपने परिजनों के नाम करने के भी आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें.....कैरेबियन में हनीमून सेलिब्रेट कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के साथ शेयर की बोल्ड फोटो

विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष ने आश्रम की संपत्ति से मौनी महाराज के परिजनों का नाम हटाए जाने की मांग की है। साथ ही उन पर आश्रम की जमीन से मिट्टी बेचने का भी आरोप लगा है। इसके अलावा सगरा आश्रम समिति का प्रबंधक मौनी महाराज द्वारा अपने भाई कप्तान दुबे को बनाए जाने पर भी ज्ञापन में आपत्ति दर्ज कराई गई है। खतौनी में बदलाव का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें.....गोरखपुर महोत्‍सव का हुआ आगाज,बॉलीवुड और भोजीवुड के कलाकारों की सजेगी महफिल

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर की जाएगी कार्रवाई: एडीएम

एडीएम ने बताया कि सगरा आश्रम से अटैच जो अस्थाई संपत्तियां हैं वह किसी व्यक्ति विशेष के बारे में करने की बात कही गई है। जनता की मांग है कि समस्त जमीन राम जानकी मंदिर के नाम होनी चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर नहीं। नियमों के अंतर्गत कार्रवाई होगी वह कार्रवाई निश्चित रूप से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News