उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने संगम में लगाई डुबकी, अक्षयवट का दर्शन कर यहां पहुंचे

तीर्थराज प्रयाग में चल रहे आस्था के सबसे बडे मेले कुंभ में शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे। यहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाने के बाद तट पर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अक्षयवट के दर्शन किये। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद थे। 

Update: 2019-02-16 08:01 GMT

प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में चल रहे आस्था के सबसे बडे मेले कुंभ में शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे। यहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाने के बाद तट पर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किये। यहां से वह सीधे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन किया। उपराष्ट्रपति यहां से युवा कुंभ का उद्घाटन करने पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद थे। आगमन को देखते हुए मेल परिसर में सुबह से ही भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मेला परिसर में कई जगहों पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन किए गए हैं।

 

 

ये भी पढ़ें...प्रयागराज में कुंभ पहुंचे अखिलेश, कहा- यमुना किनारे मेरी जन्म स्थली और गंगा किनारे कर्मस्थली

उपराष्ट्रपति नायडू 16 फरवरी को 9.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचकर आरती व पूजा अर्चना की। इसके बाद वह अक्षयवट, सरस्वती कूप एवं हनुमानजी के मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद सेक्टर-4 स्थित अक्षयवट सांस्कतिक पांडाल, महावीर मार्ग में युवा कुम्भ सम्मेलन के कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उप राष्ट्रपति 3.20 से 4.30 बजे तक सेक्टर-18 में परमार्थ निकेतन आश्रम, अरैल में आयोजित कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें...संगमक्षेत्र में फिल्म ” तीर्थराज प्रयागराज ” के डीवीडी का हुआ लोकार्पण

आज होने वाले विशेष आयोजन

सेक्टर 13 से अमृत कुंभ यात्रा दोपहर में आयोजित की जाएगी।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास मंत्री उपेन्द्र तिवारी इन्द्रप्रस्थम टेंट सिटी पहुंचेंगे।

अक्षयवट मंच सेक्टर 4 पर कजरी गायन खुशबू तिवारी, भोजपुरी लेाक गायन सुमन दुबे, लावनी नृत्य श्रद्धा सदविदकर, डिवाइन लाइट शो 6.30 से 9.30 बजे तक प्रस्तुत किया जाएगा।

ऋषि भारद्वाज मंच सेक्टर 6 पर भरत नाट्यम लवली घिल्डियाल, लोकगीत चैन सिंह प्रस्तुत करेंगे।

यमुना मंच सेक्टर 17 पर लोक गीत नंदिनी पांडेय, भजन संध्या आर मिनाक्षी प्रस्तुत करेंगी।

ये भी पढ़ें...एक बार फिर झुलसा प्रयागराज कुंभ, बाल बाल बचे लालजी टंडन

Tags:    

Similar News