विकास दुबे का नेटवर्क: गैंग में शामिल ये बर्खास्त पुलिसकर्मी, निभाते थे बड़ी जिम्मेदारी

एसटीएफ को दो सिपाहियों के विकास के गैंग में शामिल होने की सूचना मिली है। ये दोनों सिपाही पहले ही बर्खास्त किये जा चुके हैं।

Update: 2020-07-19 16:46 GMT

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब यूपी पुलिस उसके गैंग के अन्य सदस्यों और खाकीधारी मुखबिरों की तलाश में हैं। इसी कड़ी में जारी जांच में एसटीएफ को दो सिपाहियों के विकास के गैंग में शामिल होने की सूचना मिली है। ये दोनों सिपाही पहले ही बर्खास्त किये जा चुके हैं।

बर्खास्त दो सिपाही थे विकास दुबे के साथी

कानपुर में 2 जुलाई को हुए गोली कांड के दौरान विकास के साथ दोनों बर्खास्त पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे लेकिन जांच में पता चला कि वे कई बार विकास की मदद कर चुके हैं। ये विकास के गैंग में अहम भूमिका रखते थे।

अवैध असलहा कहां और कैसे मिलेगा, देते थे जानकारी

दरअसल, माफिया विकास को अवैध असलहा कहां और कैसे मिलेगा, इसकी जानकारी ये दोनों सिपाही समय समय पर उन्हें देते रहते थे।यूपी एसटीएफ ने विकास की सीडीआर खंगाली तो दो संदिग्ध नम्बर मिले। जांच में पता चला कि ये नंबर दो बर्खास्त सिपाहियों के हैं। दोनों को सालों पहले ही फ़ोर्स से निकाला जा चुका है। दोनों की विकास से कई बार बात हुई है। दोनों की भूमिका पर और पते की जानकारी निकाली जा रही है।

ये भी पढ़ेंः नेपाल पुलिस ने भारतीयों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सीना हुआ छलनी, कई घायल

विकास के नेटवर्क पर पड़ताल:

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का विकास समेत 21 लोगों पर आरोप लगा था, इनमे 6 लोगों का एनकाउंटर हो चुका है, कई की गिरफ्तारी की जा चुकी हैं। वहीं 11 हत्यारोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में हैं। वहीं बर्खास्त पुलिसकर्मियों के जरिये विकास के नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा।

विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को पुलिस ने छोड़ा

बता दें कि आज एसटीएफ ने पूछताछ के बाद विकास दुबे के खजांची जय बाजपई को छोड़ दिया। पुलिस कानपुर स्थित नजीराबाद जय को उसके घर तक छोड़ने गयी। विकास के एनकाउंटर से पहले से ही जय बाजपेई एसटीएफ के कब्जे में था। जांच के दौरान विकास और जय के खातों के बीच करोड़ों के लेनदेन का हिसाब मिला था। हालंकि ईडी की नजर जय की बेनामी सम्पत्ति पर हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News