बॉलीवुड फिल्म का जबरा फैन विकास दुबे, इस मूवी की कहानी से था प्रभावित

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। उसकी जिंदगी से जुड़ी कई बातें लगातार सामने आ रही हैं।

Update: 2020-07-10 08:59 GMT

लखनऊ: कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। उसकी जिंदगी से जुड़ी कई बातें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि गैंगस्टर विकास दुबे का अपराध करने का तरीका काफी हद तक ‘अर्जुन पंडित’ से प्रभावित था। वो साल 1999 में आई अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ से काफी प्रभावित था। उसने इस फिल्म को अपनी जिंदगी में कई बार देखा भी था।

यह भी पढ़ें: गजब की रेेलगाड़ी: चलेगी बिना डीजल-बिजली के, ऐसा शानदार होगा सफर

खुद को पंडित कहलवाना था पसंद

फिल्म से सांकेतिक शब्द लेने के बाद विकास दुबे विकास पंडित बन गया था और उसे उसके राजनैतिक गुट में पंडित के नाम से पुकारा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स में एक स्थानीय पत्रकार के हवाले से लिखा गया है कि विकास दुबे को पंडित कहलवाना काफी पसंद था। विकास दुबे पीड़ित व्यक्तियों को बुलाता था और खुद का परिचय पंडित कहकर देता था।

यह भी पढ़ें: गजब की रेेलगाड़ी: चलेगी बिना डीजल-बिजली के, ऐसा शानदार होगा सफर

फिल्म अर्जुन पंडित का था बहुत बड़ा फैन

स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि विकास दुबे को फिल्म अर्जुन पंडित काफी पसंद था। इस फिल्म का वो इतना बड़ा फैन था कि वह इसे 100 से भी ज्यादा बार देख चुका होगा। कहा जा रहा है कि उसके अपराध करने का ढंग भी काफी हद तक अर्जुन पंडित से मिलता जुलता था।

क्या है 'अर्जुन पंडित' की कहनी?

अगर बॉलीवुड फिल्म अर्जुन पंडित की बात करें तो इसमें अर्जुन पंडित यानि सनी देओल सत्ताधारी और पावरफुल लोगों की हाथों की कठपुतली बना हुआ था, जिसकी वजह से अपराधों को देखकर भी उसे चुप्पी साधनी पड़ती थी। लेकिन प्यार में धोखा मिलने के बाद अर्जुन पंडित एक क्रूर अपराधी बन जाता है।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटरः इस पुलिस अधिकारी ने पहले ही बता दी थी ये कहानी

कानपुर में मारा गया 'कानपुर' वाला विकास दुबे

आपको बता दें कि कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर पहले विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से लेकर कानपुर नगरी पहुंच रही थी। तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास दुबे और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मौके का फायदा उठाकर विकास दुबे किसी तरह गाड़ी से बाहर निकला और घायल पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर भागने लगा।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटरः नहीं फंसेगी पुलिस व एसटीएफ, मिलेगा ये फायदा

Full View

इस दौरान STF की टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने बात ना मानी और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। बदले में जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर विकास दुबे गोली लगने से मारा गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश STF की टीमें दो जुलाई से ही विकास दुबे को तलाश कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी की तरह एनकाउंटर पर भी उठे कई सवाल, जवाब देना होगा मुश्किल

यह भी देखें-

Full View

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News