वीकेंड लॉकडाउन पर भड़की भीड़, पुलिस पर हमला, सीओ की गाड़ी टूटी

ग्रामीणों ने दो महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। यही नहीं दुखद बात ये है कि महिलाओं के पूरे कपड़े भी फाड़ दिए गए।

Report by :  Bobby Goswami
published by :  Shweta
Update: 2021-04-18 12:23 GMT

दोनों महिलाओं को बचाने की कोशिश की (photo- newstrack.com)

गाजियाबादः  लोनी इलाके में ग्रामीणों ने दो महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। यही नहीं दुखद बात ये है कि महिलाओं के पूरे कपड़े भी फाड़ दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों महिलाओं को बचाने की कोशिश की,तो पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने पथराव कर दिया। मामला लोनी के अशोक बिहार इलाके का है। पुलिस ने पथराव और ग्रामीणों के गुस्से का सामना करते हुए दोनों महिलाओं की जान बचाई।

बता दें कि मौके से दोनों महिलाओं की जान पुलिस ने बचाई। इलाके में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और पथराव करने वाले कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं पर आरोप था,कि वो इलाके में बच्चा चोरी करने के लिए घूम रही थी।हालांकि इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है, कि दोनों महिलाएं बच्चा चोर हैं।

गौरतलब है कि महिलाओं के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। एक महिला को गुस्साएं भीड़ ने पूरे कपड़े फाड़ दिए। जैसे-तैसे कर पुलिसकर्मिओं ने गुस्साएं भीड़ से महिला को बचाए। वहीं दूसरी महिला को बचाते हुए भीड़ पुलिस पर पथराव कर रही।

सीओ की गाड़ी भी तोड़ी

मौके पर मौजूद भीड़ ने जब पथराव किया,तो इलाके के सीओ की गाड़ी को टारगेट किया गया। गाड़ी के शीशे पूरी तरह से टूट गए। वही घायल पुलिसकर्मियों ने भी भीड़ का जमकर मुकाबला किया,और हालात काबू करने की भी कोशिश की जाती रही। मौके पर पहुंचे बाकी के अधिकारियों ने अंत में हालात काबू किए हैं। और संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी देहात का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जाएगा।वीकेंड लॉकडाउन पर इस तरह की घटना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है।

Tags:    

Similar News