Sonbhadra Crime News: महिला की जलकर हुई मौत, मायके के लोगों को ससुरालवालों पर शक, पुलिस जांच में जुटी

जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-14 15:13 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Sonbhadra Crime News: जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव अधजली हालत में राबर्ट्सगंज स्थित जिला अस्पताल लाया गया। मायके पक्ष की तरफ से ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है।


प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)


फूलवती 28 वर्ष पुत्री स्व. कांग्रेस की वर्ष 2013 में गांव के ही नंदलाल से शादी हुई थी। दो वर्ष पूर्व एक बेटा भी पैदा हुआ। शुक्रवार को पूरे परिवार ने उत्साह के साथ नागपंचमी का पर्व भी मनाया। मृतका के भाई संकठा के मुताबिक रात दो बजे उसके पास सूचना आई कि उसकी बहन आग से झुलस गई है। वह वहां गया तो देखा कि उसके बहन की मौत हो चुकी थी। चेहरा झुलसा हुआ था। जिह्वा बाहर निकली हुई थी। शरीर के उपर का हिस्सा झुलसा था जबकि नीचे का पूरा सुरक्षित था।

सुबह होने पर उसने जुगैल थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अधजली हालत में ससुराल में पड़े फूलवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भाई संकठा के मुताबिक उसे शक है कि उसके बहन की हत्या की गई है। बताया कि पुलिस को उसने तहरीर भी दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक रहेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से सच्चाई का पता लगा रही है।

रिहंद जलाशय में डूबा दूसरा युवक


Sonbhadra News: बीजपुर थाना क्षेत्र के खैरी गांव के पास रिहंद जलाशय में नहाने के दौरान डूबे बीजपुर बाजार निवासी सिमटेस राजा 15 वर्ष का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम वसी खान का शव बरामद किया गया था। दोनों दोस्तों के साथ रिहंद बांध में नहा रहे थे उसी समय गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)


उधर रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी निवासी विशुन (55) पुत्र घरभरन बिजरा नाले पर बने चेक डैम की दीवार पार करते समय अनियंत्रित होकर नाले में गिर गए थे और पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए थे। शुक्रवार की देर रात तक तलाशी अभियान चलने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो शनिवार की सुबह से फिर अभियान शुरू किया गया। घटनास्थल से कुछ दूर आगे उनका शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Tags:    

Similar News