Sonbhadra News: जन अधिकार मंच का सोनभद्र से चुनावी शंखनाद, बाबू राम सिंह कुशवाहा ने बोला भाजपा, सपा, बसपा पर हमला

Sonbhadra latest News: जन अधिकार मंच ने सोनभद्र से किया चुनावी शंखनाद

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update:2021-10-29 19:33 IST

बाबू राम सिंह कुशवाहा (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sonbhadra Latest News: कभी बसपा सुप्रीमो के करीबियों में शामिल रहे, जन अधिकार मंच (jan adhikar manch) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम सिंह कुशवाहा (rashtriy adhyaksh Babu Ram Singh Kushwaha) ने शुक्रवार को सोनभद्र में सभा के जरिए चुनावी शंखनाद (chunavi shankhnaad) किया। मधुपुर स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज (Chandragupta Maurya Inter College) के परिसर के खेल ग्राउंड में आयोजित पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा बनाओ सम्मेलन में उन्होंने जहां जनसंख्या के अनुपात में सियासत और नौकरी में भागीदारी की आवाज उठाई। वहीं भाजपा सपा और बसपा की नीतियों पर भी निशाना साधा।

मौर्य वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा विधायक अनिल मौर्या के गढ़ में न केवल उन्होंने मौर्य समाज के स्वाभिमान को ललकारा बल्कि उन्हें एकजुट होकर अपनी जनसंख्या के हिसाब से हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित भी किया। जातिवादी राजनीति को समाज और लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि अपने हकों के लिए एकजुट होना जायज है, लेकिन सिर्फ बिरादरी के नाम पर कहीं भी किसी को भी वोट कर देना गलत है। इस प्रवृत्ति को त्यागने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि जनसंख्या में जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी... के लिए जरूरी है कि सभी वर्ग और समाज के लोग अपनी अहमियत समझें और एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी हिस्सेदारी अपने हक हकूक के लिए आवाज़ उठाएं। 2022 के विधानसभा चुनावी परिदृश्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी को हराने या जिताने की बात करने नहीं आए हैं। सिर्फ़ जन अधिकार मंच को जीत कैसे मिलेगी, इसकी बात करने आए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे लोग जाति के नाम पर वोट तो ले लेते हैं लेकिन उनका उत्थान कराने के बजाए खुद मंत्री विधायक सत्ता सुख उठाने में लग जाते हैं। वह ऐसा करने नहीं बल्कि जनसंख्या में जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करने आए हैं। इससे पहले अधिकार मंच के लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News