Weather Alert in UP: प्रदेश के 50 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Weather Alert in UP: प्रदेश के लगभग 50 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 40 से 45 डिग्री तक पंहुचे तापमान की गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलेगी। प्रदेश में 100 मिमी तक बारिश की संभावना है।

Update: 2023-06-21 06:46 GMT
Weather Alert in UP (Image: Social Media)

Weather Alert in UP: मौसम विज्ञान ने उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में बारिश हुई थी। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानियों की मानें तो कहना है कि बुधवार से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। 50 से लेकर 100 एमएम तक बारिश की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं।

बुधवार को मौसम विभाग ने आज देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। नार्थ ईस्ट में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होने से के आसार हैं। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें कानपुर, उन्नाव, झांसी समेत कई जिलों में बारिश भी हुई। वहीं जानकारी है कि 100 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भारी गरजना के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसको मद्देनजर रखते हुए चेतावनी दी गई।

लखनऊ में कानपुर में जोरदार बारिश

यूपी की राजधानी लखनऊ में कल से मौसम ने करवट बदल ली थी। सुबह हवाओं के साथ बादल घिर आए। इसके साथ ही तेज बारिश हुई। बुधवार तड़के झमाझमा बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। कानपुर में भी सुबह बूंदाबादी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 10-12 एमएम बारिश हुई है। अभी आगे भी दो-तीन दिनों बारिश की संभावनाएं हैं।

बिपरजॉय का है असर

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर आज भी यूपी में दिखेगा। प्रदेश के 47 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है जबकि 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर में देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही जबकि लखनऊ में भी तड़के झमाझम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साइक्लोन मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है और इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिख रहा है। मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में इसका ज्यादा असर दिख रहा है। मौसम विभाग की ओर से कानपुर नगर, कानपुर देहात, ललितपुर, झांसी, महोबा, जालौन, औरैया, हमीरपुर, फतेहपुर और चित्रकूट में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।।

Tags:    

Similar News