स्थानीय भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मायके से वापस नहीं लौट रही थी पत्नी

भाजपा नेता अजय शर्मा की पत्नी नीता रक्षाबंधन पर बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी। कई बार बुलाने पर भी पत्नी आने से इनकार करती रही। शुक्रवार को भी पत्नी से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब मां-बाप नीचे उतरकर आये तो अजय का शव कमरे में लटकता दिखा।

Update: 2016-09-04 11:39 GMT

मुरादाबाद: भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता ने पत्नी की नाराजगी से भावुक होकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पंदे पर झूलता मिला। बताया जाता है कि मायके गई पत्नी बार बार बुलाने पर भी नहीं आ रही थी।

आगे पढ़िए पूरी खबर और देखिए कुछ और फोटो...

नहीं लौट रही थी पत्नी

-बताया जाता है कि भाजपा नेता अजय शर्मा की पत्नी नीता रक्षाबंधन पर बच्चों को लेकर अपने मायके ठाकुरद्वारा गई थी।

-कई बार बुलाने पर भी पत्नी आने से इनकार करती रही।

-शुक्रवार को भी पत्नी से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने कमरे में सोने चले गए थे।

-सुबह जब मां-बाप नीचे उतरकर आये तो अजय का शव कमरे में लटकता दिखा।

-भाजपा की महानगर इकाई में चन्द्रनगर मंडल के मंत्री अजय शर्मा मूल रूप से ठेकेदारी का काम करते थे।

-परिवार में पत्नी नीता, दो बच्चे अंश और कृष्णा के अलावा उनके एक भाई और परिवार रहता था।

-परिजनों के अनुसार पत्नी नीता मायके से वापस नहीं आ रही थी। अजय दो बार उसे बुलाने ठाकुरद्वारा भी गए थे।

-पत्नी और बच्चों से दूर होने के गम में वह तनाव में रह रहे थे।

Tags:    

Similar News