ये क्या! यहां तो पुलिसवाले को महिला ने दिखाया चप्पल, जानें क्या है माजरा

उधर हंगामे का फायदा उठाते हुए जिला बदर अपराधी मौके से फरार हो गया। इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी आलाधिकारियों को घटना की कोई जानकारी नही है। वही सीओ सिटी बीपी सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नही है। अभी इंस्पेक्टर से बात करके जानकारी लेते है।

Update: 2019-03-02 14:33 GMT

शाहजहांपुर: यहां जिला बदर अपराधी के घर दबिश देने गई पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं ने बीच रोड पर जमकर हंगामा काटा।

इतना ही नही महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का कालर पकङकर उनके उपर चप्पल भी उठाई। करीब एक घंटे तक बीच रोड पर हंगामा चलता रहा और पुलिस बेबस सब देखती रही। उसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही महिला को पकड़कर गाड़ी मे डाला। उधर हंगामे का फायदा उठाते हुए जिला बदर अपराधी मौके से फरार हो गया है। वही पुलिस के आलाधिकारी घटना की जानकारी होने से ही इंकार रहे हैं।

ये भी पढ़ें— टीचर ने सोशल मीडिया पर पाक PM को बताया शांतिदूत, BSA ने दिए जांच के आदेश

घटना थाना आरसी मिशन के मोहल्ला सरायं काईयां का है। जहां शनिवार की शाम करीब 5 बजे थाने एसओ जय शंकर सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला बदर अपराधी शिव कुमार कनौजिया के घर दबिश दी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला बदर अपराधी घर मे मौजूद है और कच्ची शराब बनाने का धंधा करता है। इसी सूचना पर जब पुलिस अपराधी के घर पहुची तो घर की महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसके बाद हंगामा बीच रोड पर पहुच। जहां महिलाओं ने रोड जाम कर दिया।

ये भी पढ़ें— जनतंत्र में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है: राम नाईक

महिलाएं बस के आगे लेट गई। हंगामा बङता देख और पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। हंगामा कर रही एक युवती ने पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाना चाह तो पुलिसकर्मी ने मोबाइल छीन लिया। उसके बाद विवाद ज्यादा बङ गया और महिलाओं ने सिपाही को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल भी उठा दी। उसके बाद महिला पुलिसकर्मियों कङी मशक्कत के बाद हंगामा कर रही महिला को हिरासत मे लेकर गाड़ी मे डाला।

ये भी पढ़ें— अमेठी: राहुल गांधी के प्रतिनिधि ने बताया, कल अपने भाषण में क्या बोलेंगे PM

उधर हंगामे का फायदा उठाते हुए जिला बदर अपराधी मौके से फरार हो गया। इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी आलाधिकारियों को घटना की कोई जानकारी नही है। वही सीओ सिटी बीपी सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नही है। अभी इंस्पेक्टर से बात करके जानकारी लेते है।

Tags:    

Similar News