World Tourism Day: 2020 का क्या हैं थीम ? इसलिए मनाते हैं पर्यटन दिवस...

आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। लोगों को तो बस घूमने का बहाना चाहिए। यह एक ऐसा वक़्त होता हैं जब आप अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी से थोडा ब्रेक लेना चाहते हैं। ऐसे घुमक्कड़ों के लिए यात्रा का रोमांच ही लग होता हैं।

Update: 2020-09-27 07:37 GMT
World Tourism Day 2020

आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। लोगों को तो बस घूमने का बहाना चाहिए। यह एक ऐसा वक़्त होता हैं जब आप अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी से थोडा ब्रेक लेना चाहते हैं। इस खूबसूरत और रंगीन नज़ारें को अपनी आंखों में कैद करना चाहते हैं। ऐसे घुमक्कड़ों के लिए यात्रा का रोमांच ही लग होता हैं। कोरोना के चलते भले ही लोग आज यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उनकी यह मुश्किलें भी जल्द हल हो जाएगी। जिसके बाद वह सुकून भरी यात्रा के मज़े ले सकेगे। आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। इस मौके पर आज हम आपको बतायेंगे कि इसका इतिहास क्या है, वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने की शुरूआत कब हुई और इसका महत्व क्या है...

वर्ल्ड टूरिज्म डे का इतिहास

1980 के बाद से, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस को अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षण के रूप में मनाया है। इस तिथि को 1970 में उस दिन के रूप में चुना गया था, जब UNWTO के विधियों को अपनाया गया था। इन विधियों को अपनाना वैश्विक पर्यटन में एक मील का पत्थर माना जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस की थीम

हर साल विश्व पर्यटन दिवस को अलग अलग थीम के आधार पर मनाया जाता हैं। इस साल 2020 में विश्व पर्यटन दिवस की नई थीम पर्यटन और ग्रामीण विकास करना हैं। इस थीम का मकसद बड़े शहरों के बाहर पर्यटन को बढ़ावा देना और दुनिया भर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने में पर्यटन की अनूठी भूमिका बनाना है।

ये भी पढ़ें- बच्चे की सफलता: इन ग्रहों पर करता है निर्भर, जानें कैसे बनाएं इनको मजबूत

इसका बड़ा उद्देश्य

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य इस दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और यह प्रदर्शित करना है कि यह दुनिया भर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को कैसे प्रभावित करता है। पर्यटन से रोजगार पैदा करना है। विश्व पर्यटन दिवस लोगों में टूर एंड ट्रेवल के को लेकर उत्साह बढ़ाने और लोगों में पर्यटन के प्रति रुझान पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ऐसे कई देश हैं जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं हैं की वह अपने लोगों को काम, रोज़गार और अन्य चीज़े मुहैया करा सके जिसके चलते उन देशों और राज्यों की आर्थिक स्थिति काफी कुछ पर्यटन पर ही निर्भर होती है। ऐसे में विश्व पर्यटन का उद्देश्य टूरिस्ट का ध्यान खींचना होता है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 317 नए मामले, 24 घंटे में 7 की मौत, अब तक 159 मौतें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News