यूपी की अर्थव्यस्था पूरे देश में एक मिसाल बनेगी, यहां जानें कैसे?

यूपी को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सधे कदमों से आगे बढ़ रही है।

Update:2019-11-10 17:29 IST
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: BJP ने जारी किया स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां देखें

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को “वन ट्रिलियन इकोनॉमी” यानी दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने की दिशा में प्रयास कर रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार असल में प्रदेश में एक स्वर्णिम युग के शुरुआत का तानाबाना बुन रही है। इस प्रकार आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था पूरे देश में एक मिसाल बनेगी।

प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर प्रयास कर रही है।

यूपी को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सधे कदमों से आगे बढ़ रही है।

यूपी और बिहार में भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन लोगों की मौत, मचा कोहराम

इसी लक्ष्य को सामने लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने मंत्रियों को लेकर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) लखनऊ गए और वहां अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने के गुर सीखे।

डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि यह पहला मौका था जब प्रदेश की उन्नति को ध्यान में रखकर कोई सरकार सीखने और खुद में बदलाव करने की कोशिश कर रही है।

इस दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने न केवल विभागीय खर्चों को कम करने की कोशिश की है बल्कि अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई गई है।

ये भी पढ़ें...अब एक क्लिक: मिलेगी यूपी बोर्ड के सभी परीक्षा केंद्रों की जानकारी

2024 तक 10 खरब की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

यूपी की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2024 तक 10 खरब की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष दो लाख करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त औद्योगिक निवेश का लक्ष्य रखा है।

डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि इसके लिए प्रतिवर्ष रोजगार के पांच लाख से अधिक अवसरों का सृजन करना होगा। इस दिशा में सरकार ने गंभीरता से प्रयास शुरू भी कर दिया है।

अवस्थापना विकास की परियोजनाओं के लिए निजी “इक्विटी फंड” की स्थापना का भी प्रस्ताव है जो कि यह संकेत करता है कि प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितनी गंभीरता से प्रयासरत है। यही रास्ता प्रदेश के स्वर्णिम युग की ओर जाता है और प्रदेश की भाजपा सरकार इस तेजी से आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें...Ayodhya Verdict: यूपी के इस जज ने निभाई अहम भूमिका, जानें इनके बारे में

Tags:    

Similar News