योगी के इस मंत्री का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के लोगों का टेस्ट हुआ तो सभी सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए।

Update: 2020-07-06 19:24 GMT

सहारनपुर: कोरोना वायरस की चपेट में अब लगातार राजनीति के बड़े नाम आते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का योगी कैबिनेट इन दिनों खतरे में हैं। ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह के बाद आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की कोरोना पॉजिटिव आई। उनमे कोरोना की पुष्टि होने के बाद जब उनके परिवार के लोगों के सैम्पल लेकर जांच गयी तो परिवार के भी कई सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए।

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला निवासी एवं राज्य के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बारे में सहरनपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस सोढी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्री शनिवार को संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में उनके परिजनों को पहले होम क्वारंटाइन किया गया और फिर उनके जाँच सैम्पल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए।

ये भी पढ़ेंः UP में कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड, बनाई ये खास रणनीति

 

पत्नी- बेटा और पोता भी मिला संक्रमित

इसमें पहले आयुष मंत्री की पत्नी और बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं आज मंत्री धर्म सिंह के पोते और घर में काम करने वाले एक हेल्पर भी संक्रमित पाया गया।

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी का परिवार कोविड अस्पताल में भर्ती

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी को इलाज के लिए पहले ही सहारनपुर के पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। वहीं परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मंत्री के घर के आसपास पूरे इलाके को सैनेटाइज किया जा रहा है। वहीं प्रशासन मंत्री धर्म सिंह सैनी के सम्पर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः सत्ता बचाने के लिए केपी ओली का बड़ा फैसला, नेपाली सीमा पर किया ये बदलाव

ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह भी कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि इसके पहले कल ही योगी कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यूपी के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। मोती सिंह को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News