बदरीनाथ धाम में फंसे यात्री, पातालगंगा लंगसी टनल के पास भरभराकर गिरी चट्टानें, सड़क हुई बंद

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब 12.15 बजे भारी लेंडस्लाइड हो गया, जिससे यातायात रोक दिया गया है। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। हाइवे पर गिरी चट्टान काफी बड़ी हैं। जिन्हें हटाने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-10 09:26 GMT

उत्तराखंड में चमोली बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब 12.15 बजे भारी लेंडस्लाइड हो गया, जिससे यातायात रोक दिया गया है। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। हाइवे पर गिरी चट्टान काफी बड़ी हैं। जिन्हें हटाने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। मौके पर मौजूद बीआरओ के इंजीनियर का कहना है कि चट्टान को हटाने में काफ़ी समय लग सकता है, बिना बलास्ट किए इसे हटाना भी संभव नहीं है। इसके चलते हाईवे के दोनों साइड बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने जाने वाले यात्रियों की गाड़ियों की लंबी क़तार लगी हुई है। हाईवे के दोनों साइड से हजारों यात्री फंसे हुए हैं।

यात्रियों को हो रही परेशानी 

वहीं जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7.00 बजे से बंद पड़ा है। यहां पर कल भारी चट्टान आने के बाद हाईवे पर यातायात बंद हो गया। अभी यहां पर हाईवे को खोलने का काम जारी है। हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को रोका गया, जिसके चलते इस क्षेत्र में कोई वाहन नहीं चल रहे हैं। तीन दिन से कोई बारिश भी नहीं हो रही है, उसके बावजूद पहाड़ भरभराकर टूट रहे हैं। जिस जगह पर पागल नाला में भूस्खलन हुआ है वो पुराना लेंडस्लाइड जोन है। अभी यहां पर मलबे को हटाया नहीं जा सका है। जोशीमठ में हाईवे टूटने से बड़ी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं। आज मतदान के चलते होटल और दुकाने भी बंद हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

आज तेज बारिश की संभावना

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं मंडल के चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News