Purnagiri Mandir Road accident: मां पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा, बस ने श्रद्धालुओं को रौंदा, पांच की मौत

Purnagiri Mandir Road accident: मां पूर्णागिरी के दर्शन करने के बाद सो रहे श्रद्धालुओं को एक बस ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Update: 2023-03-24 09:10 GMT
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Purnagiri Mandir Road accident: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। मां पूर्णागिरी के दर्शन करने के बाद सो रहे श्रद्धालुओं को एक बस ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में 2 की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये सभी मृतक और घायल बहराइच और बदायूं जिला के बताये जा रहे हैं।

बस स्टैंड पर सो रहे थे सभी श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक गुरूवार को पूर्णागिरी मार्ग पर ठुलीगाड़ में बने बस स्टैंड के अंदर एक तरफ सो रहे थे। मेले में सवारियों को लाने का काम कर रही एक प्राइवेट बस का ड्राइवर को बस को बैक कर रहा था। इसी दौरान बस के पीछे सो रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया। तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष हैं शामिल हैं। मृतक व घायलों में कई लोग एक ही परिवार के हैं। सीएम पुष्कर धामी ने हादसे पर दुख जताया है।

हादसे में मरने वालों की पहचान बहराइच जिले के सोहराव निवासी मायाराम (29), रामदेई (30) व बद्रीनाथ (43) और बदायूं जिले के बिल्सी निवासी नेत्रवती (20) व अमरावती (26) के तौर पर की गई है। बदायूं की दोनों महिलाओं की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। घायलों में बदायूं की प्रियांशी, बहराइच की राधिका, रामसूरत, पार्वती देवी, सरोज और कुसुम के तौर पर की गई है। वहीं घायलों में दो की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस अधिकारी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि ये हादसा बसे के प्रेशर ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है।

Tags:    

Similar News