Uttarakhand: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम ने दी प्रदेश वासियों को सौगात, 10 वीं व 12 वीं के छात्र छात्रों को मिलेगा मुफ्त टेबलेट।

Uttarakhand: मुख्यामंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ साथ दी योजनाओ की सौगात।

Newstrack :  Network
Published By :  Yogi Yogesh Mishra
Update:2021-08-15 16:30 IST

मंच पर सीएम पुष्कर सिंह धामी (photo social media) 

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जहां प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तो वहीं कई योजनाओं की सौगात भी। पूरे देश में 75 में स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित आजादी के इस जश्न में भाग लेकर ध्वजारोहण किया। वहीं इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम घोषणाएं की जिसमें प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं को निशुल्क मोबाइल टेबलेट दिया जाएगा। दिवंगत पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के नाम पर सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा के साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर प्रभावी कानून लाने की बात कही।

स्कूली छात्र-छात्राएं- प्रतीकत्मक चित्र (photo social media) 

मुख्यमंत्री द्वारा की गई अन्य अहम घोषणाएं

स्वतंत्रता दिवस के पवन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र छात्राओं को निशुल्क टेबलेट देने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की स्थापना करने की भी बात अपने संबोधन में कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पलायन रोकने के लिए हिम प्रहरी योजना की शुरुआत की जाएगी। थोड़ी और अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने की संभावना पर विचार किया जाएगा इस मसले पर मुख्यमंत्री जल्द ही प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को शारीरिक शिक्षा का विश्वविद्यालय बनाने की योजना तैयार की जा रही है। और 25 हज़ार लोगों के लिए मकान बनाने की व्यवस्था करने की भी योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सरकार द्वारा उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार देने की संस्तुति भी कर दी गई है।

 


Tags:    

Similar News