उत्‍तराखंड: पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत का बड़ा बयान, कहा- मेरे खिलाफ हुई साजिश

उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम के पद से अचानक इस्तीफ़ा देना पड़ा। सीएम पद की कुर्सी गंवाने के बाद लगातार उनके बयान सामने आ रहे हैं।

Update: 2021-03-25 14:12 GMT
उत्तराखंड के CM पद से त्रिवेंद्र की होगी छुट्टी! जानिए कौन होगा नया मुख्यमंत्री

देहरादून: उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम के पद से अचानक इस्तीफ़ा देना पड़ा। सीएम पद की कुर्सी गंवाने के बाद लगातार उनके बयान सामने आ रहे हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे उनके खिलाफ साजिश रची गई हो।

महाभारत काल का जिक्र

उन्होंने अपने एक दूसरे बयान में महाभारत काल का जिक्र करते हुए कहा था कि 'इस अभिमन्यु का जो छल से वध हुआ है। इसका प्रतिकार लो पाण्डवों। ये मां द्रौपदी कहती है, रोती नहीं है। पुत्रवध हो जाता है। पुत्र को छल से मारा जाता है, लेकिन मां कभी भी भावविभोर होकर रोना-धोना नहीं करती। द्रौपदी के कोख से जन्म था अभिमन्यु, लेकिन वो संदेश देती है कि ये कौरवों ने अत्याचार किया है। अब इसका यही बदला है। यही प्रतिकार है कि हम अभिमन्यु के वध का बदला लें।'

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के विरोध पर हिंदू संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी, किया प्रदर्शन

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह का कहना था कि जनता भी नहीं समझ पा रही है कि उन्हें क्यों हटाया गया। लोगों के मन मे कई सवाल हैं। मंच पर अभिमन्यु का उदारहण देते हुए उनके साथ हुए छल का जिक्र किया।

राजनीति की काली सुरंग से मैं साफ निकल कर आया हूं: रावत

हालांकि पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ये भी कहा कि राजनीति में तो ये सब घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन 4 साल मुख्यमंत्री के नाते, 5 साल पहले विधायक के नाते, राष्ट्रीय सचिव के नाते, नमामि गंगे के नाते, झारखंड प्रभारी के नाते, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के नाते काम किया। लेकिन, राजनीति की इस काली सुरंग से मैं साफ निकल कर आया हूं।

ये भी पढ़ें:पुलिस कमिश्नरेट: अब वाराणसी और कानपुर में भी ये व्यवस्था, लगेगा अपराधों पर अंकुश

Tags:    

Similar News