उत्तराखण्ड बाढ़ के मद्देनज़र बचाव में उतरी भारतीय सेना, 36 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान और पहुंचाया

Uttarakhand Mein Tabahi : उत्तरखण्ड में भीषण बारिश और बाढ़ के चलते स्थानीय लोग और उत्तराखंड घूमने गए पर्यटक दूरस्थ स्थानों पर फंसे गए हैं।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-10-19 13:28 GMT

उत्तराखण्ड के गंगा घाट पर भीषण जलभराव (फोटो- सोशल मीडिया)

Uttarakhand Mein Tabahi :  उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश (Uttarakhand Mein Baarish) के चलते पूरे राज्य में तबाही मची है तथा राज्य में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रदेश के कई जगहों की सड़कों और इमारतों में पानी भर गया है। पुल नष्ट हो गए हैं। उत्तरखण्ड में भीषण बारिश और बाढ़ (Uttarakhand Mein Baarish aur Baddh) के चलते स्थानीय लोग और उत्तराखंड घूमने गए पर्यटक दूरस्थ स्थानों पर फंसे गए हैं। स्थानीय प्रशासन बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने की जुगत में लगा हुआ है।

लोगों को बाढ़ से बचाते जांबाज़ सैनिकों का वीडियो आया सामने

अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारतीय सेना के जांबाज़ सैनिक बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए देखे जा सकते हैं। भारतीय सेना हमेशा से अपने साहस और शौर्य के लिए जानी जाती है। देश में जब भी ऐसी दयनीय स्तिथि उत्पन्न हुई है । भारतीय सेना के सैनिकों ने हमेशा सबसे पहले अपने हाथ मदद के लिए आगे बढ़ाये हैं।

जैसे कि वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सैनिक एक-एक करके स्थानीय लोगों व पर्यटकों को अपने कंधे पर बैठाकर बाढ़ ग्रस्त दुकान से बाहर निकाल कर ले जा रहे हैं। इसी के साथ अन्य सैनिक एक दूसरे का हाथ पकड़कर रास्तेनुमा खड़े हैं, जिससे कि कंधे पर लोगों को बैठा कर ले जाने वाले सैनिक को आगे बढ़ने में कोई दिक्कत ना हो।

गंगा घाट पर भीषण जलभराव

Ganga Ghat Haridwar

वीडियो में आसानी से पानी के तीव्र बहाव को भी देखा जा सकता है ।लेकिन भारतीय सैनिक बिना हिले अपने कर्तव्य का पालन करते देखे जा सकते हैं। पानी के तेज बहाव के चलते बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन जांबाज़ हौसलों के आगे अक्सर ऐसी दिक्कतें भी दम तोड़ देती हैं।

उत्तराखण्ड के कई गंगा घाट पर भीषण जलभराव हो गया है , जिसके चकते पर्यटकों के आवागमन पर पूर्ण तरीके से रोक लगा दी गयी है। उत्तराखण्ड जाने वाली कई ट्रेनें भी अनिश्चितकालीन के लिए रद्द कर दी गयी हैं।

पिछले दिनों केरल में आई बाढ़ के मद्देनज़र भारतीय वायु सेना राहत एवं बचाव कार्य में जुटी थी, जिसके चलते कई लोगों को बाढ़ ग्रास्त इलाकों से सकुशल बाहर निकाला जा सका है।

Tags:    

Similar News