Uttarakhand News: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराएगी पुष्कर सिंह धामी की सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Report :  Ambesh Bajpai
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-27 14:22 GMT

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसमें राज्य में प्रत्येक विधानसभा सदस्य को दी जाने वाली विधायक निधि में वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु की गई 1 करोड़ रुपए की कटौती को निर्गत किया जायेगा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजों के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराया जायेगा। इससे लगभग 1 लाख छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इसका कुल व्यय भार 100 करोड़ रुपए है।

इसी के साथ ही राज्य स्थित कैण्ट बोर्ड में निवास करने वाले भूतपूर्व सैनिकों का भवन कर माफ करने हेतु यथोचित कार्यवाही की जायेगी। राज्य में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास, पलायन की रोकथाम एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु भू-विधियों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव देने हेतु पूर्व मुख्य सचिव/अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राजस्व परिषद सुभाष कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है। कॉन्सटेबल, हेड कॉन्सटेबल, सब-इन्सपेक्टर एवं इन्सपेक्टर को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं हेतु 10 हजार रुपए की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

इसी क्रम में पटवारी/लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं हेतु 10 हजार रुपए की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को कोविड में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिये 10 हजार रुपए की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

स्कूल शिक्षा

प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को 250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने और साथ ही इसके लाभान्वितों की संख्या को 11 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा की। श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को 150 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की भी घोषणा की गई। 600 अतिरिक्त विद्यालयों में वर्चुअल क्लासेज की व्यवस्था की जाएगी। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों सहित सभी शासकीय विद्यालयों में 1 से 14 सितम्बर, 2021 तक प्रवेश पखवाड़ा एवं 15 सितम्बर, 2021 को नवप्रवेशित बच्चों के लिए स्वागोत्सव मनाया जाएगा।

Tags:    

Similar News