CM Yogi in Uttarakhand: मां ने दही खिलाकर बेटे योगी को किया विदा, सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद

CM Yogi in Uttarakhand: अपने दो दिनों के प्रवास के बाद आज जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव से विदा हो रहे थे तो कईयों की आंखें भर आई।

Written By :  aman
Update: 2022-05-05 12:48 GMT

मां के हाथ से दही खाते योगी आदित्यनाथ 

CM Yogi in Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर 03 मई को उत्तराखंड गए। सालों बाद सीएम योगी अपने गृह जिला पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर (Panchur Village) गए। योगी आदित्यनाथ ने यहां अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दो दिन बिताए। इस दौरान दुनिया ने उनकी माता के साथ बिताए दिल को छू लेने वाली तस्वीरें देखी। गुरुवार को भी उस वक्त सब एक बार फिर भावुक हो गए जब मां ने सीएम योगी को दही खिलाकर विदा किया।

अपने दो दिनों के प्रवास के बाद आज जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव से विदा हो रहे थे तो कईयों की आंखें भर आई। आदित्यनाथ ने भी मां के हाथों दही खाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। इस दौरान योगी की मां ने भी सिर पर हाथ रखकर बेटे को आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद लेने के बाद वो हेलीपैड के लिए कार से रवाना हुए।

मां को याद कर भावुक हो गए थे 

बता दें कि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पंचूर गए थे। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ (Mahant Avaidyanath) की मूर्ति का अनावरण किया। योगी ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया था। इसी संबोधन में अपनी मां की चर्चा करते हुए वो भावुक हो गए थे। 

अपने घर में 28 साल बाद बिताई रात 

योगी आदित्यनाथ जब अपने गांव पंचूर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। सीएम योगी ने करीब 28 साल बाद अपने घर में रात बिताई। मगर, वहां भी आदित्यनाथ ने रोजमर्रा की तरह सुबह से अपनी दिनचर्या पूरी की। जैसे, सुबह उठना, काढा पीना, नित्य कर्म के बाद पूजा-अर्चना करना आदि। इसके बाद वो गांव भ्रमण पर भी निकले। उन्होंने घर की गौशाला में गाय को रोटी भी खिलाई। उसके बाद वह अपने भाई के साथ खेत की तरफ गए।

शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे योगी 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर जाएंगे। सीएम अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे वो मंडलीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री 19 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। दोपहर 2.30 बजे वो मलिन बस्ती में भोज में शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News