Video Viral: दादी मां ने हारमोनियम बजाते हुए गाया मजेदार गाना, वीडियो देख कर हो जाएगा दिल खुश

Grandma video viral: वीडियो में दादी मां हारमोनियम बजाते हुए गाना गा रही है और गाना भी कोई ऐसा वैसा नहीं सुपरस्टार धर्मेंद्र का गाना गा रही है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-20 15:21 GMT

Grandma video viral(Video-Social media)

Grandma video viral: सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन पहले यह वीडियो सिर्फ जवान लोगों के ही होते हैं। लेकिन आज के समय में सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट हर कोई दिखा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग हर कोई अपना जलवा बिखेर रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा ओल्ड ऐज वाले लोग अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक टैलेंटेड दादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दादी मां मस्त अंदाज में हारमोनियम बजा रही है और गाया सुपरस्टार धर्मेंद्र का गाना

वीडियो में दादी मां हारमोनियम बजाते हुए गाना गा रही है और गाना भी कोई ऐसा वैसा नहीं सुपरस्टार धर्मेंद्र का गाना गा रही है। वह बहुत कॉन्फिडेंस के साथ यह गाना गा रही है और शानदार तरीके से हारमोनियम भी बजा रही है। एक दम ताल से ताल मिलाकर दादी मां गाना गा रही है। बुजुर्ग महिला का टैलेंट देख कर तो हर कोई दंग रह जाए उन्होंने गाने और हारमोनियम दोनों को बराबर कोर्डिनेशन के साथ बजाया और गाया है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस मजेदार दादी मां के वीडियो को सोशल मीडिया पर mstboy._ नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा क्या बात है दादी, वीडियो पर अब तक मिलियन व्यूज आए है और लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया किया है। यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कला की कोई उम्र नही होती बहुत खूब दादी, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वाह क्या बात है। "फेर ली क्यू नजर मुझसे रूठ कर सभी यूजर दादी मां को रॉकस्टार कह रहे हैं। 

Tags:    

Similar News