बुरा फंसे थे 119 भारतीय: चली जाती सभी की जान, अगर न होता ये काम

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब दुनिया भर में फैल रहा है। इसी को देखते हुए जापान के तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस में मौजूद भारतीयों को विशेष विमान से स्वदेश वापस ले आया गया है।

Update: 2020-02-27 07:57 GMT
बुरा फंसे थे 119 भारतीय: चली जाती सभी की जान, अगर न होता ये काम

नई दिल्ली: चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब दुनिया भर में फैल रहा है। इसी को देखते हुए जापान के तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस में मौजूद भारतीयों को विशेष विमान से स्वदेश वापस ले आया गया है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि, 27 फरवरी को विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लैंड हुआ।

आपको बता दें इस क्रूज़ में कुल 138 भारतीय सवार थे, जिनमें से 119 को एयर इंडिया के फ्लाइट से लाया गया। डायमंड प्रिंसेस के 3 भारतीयों ने क्रू सदस्य विशेष विमान से भारत नहीं आए और वो क्रूज़ पर रहकर क्वारनटाइन पीरियड को पूरा करना चाहते है। 16 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित भी है और उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

तभी भारत ने नेबरहुड पॉलिसी और इंडो पेसेफिक विजन के अंदर 5 विदेशी नागरिकों को भी वहा से निकाला है, जिसमें श्रीलंका के 2 और नेपाल, दक्षिण अफ़्रीका और पेरु के एक-एक नागरिक शामिल हैं। सभी को 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड के लिए हरियाणा के मानेसर में बने आर्मी के सैंटर पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:ट्रंप के बाद भारत आया ये राष्ट्रपति, हो सकती है इन मुद्दों पर डील

आपको बता दें कि टोक्यो के पास योकोहामा तट पर 03 फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेज’ में कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल थे। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और 06 यात्री हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News